₹30,000 तक सस्ते हुए हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, AI फीचर्स वाले Samsung Galaxy S25 सीरीज के तीनों फोन; सबसे सस्ता ₹44999 का

Samsung Galaxy S25 सीरीज के फोन भारत में सस्ते हो गए हैं। अब लॉन्च प्राइस से 30,000 रुपए तक सस्ते मिल रहे हैं। जानिए कौनसा फोन मिल रहा कितने रुपए सस्ता और फीचर्स।

Himani GuptaApr 15, 2026 05:00 pm IST
1/7

Samsung Galaxy S25 Get Huge Price Cut in India:

अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Samsung की Galaxy S25 सीरीज के फोन अभी 30,000 रुपए तक डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ये फोन Amazon, Flipkart और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट तीनों प्लेटफॉर्म्स पर सस्ते हो गए हैं। इन फोन्स पर 30,000 रुपए तक की कटौती देखने को मिल रही है, जिससे फ्लैगशिप फोन अब पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं।

2/7

Samsung Galaxy S25 कितने की छूट

Flipkart पर Galaxy S25 का 12GB + 128GB वेरिएंट अब 56,999 रुपये से शुरू होता है और 12GB + 256GB वेरिएंट 62,999 रुपये में मिलता है। फरवरी 2025 में लॉन्च के समय इसकी कीमत 80,999 रुपये (256GB) थी।

3/7

Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अल्ट्रा के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब अमेजन पर लगभग 99,000 रुपये है, जबकि सैमसंग की वेबसाइट पर 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये है, जो लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये थी।

4/7

Samsung Galaxy S25 FE पर भी गजब की छूट

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE, जिसे सितंबर 2025 में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं अमेजन पर इसका बेस वैरिएंट 50,599 रुपए में बेचा जा रहा है।

5/7

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

Samsung Galaxy S25 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB RAM स्टैंडर्ड मिलती है, जो इसे फास्ट बनाती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाती है। इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। बैटरी 4000mAh की है, जो पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए ठीक रहती है और फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।

6/7

Samsung Galaxy S25 Ultra की खासियतें

Samsung Galaxy S25 Ultra हाई क्वालिटी व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP कैमरा है, जिससे बेहद डिटेल और प्रोफेशनल लेवल फोटो ली जा सकती है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 12GB RAM मिलती है। फोन में टाइटेनियम बॉडी दी गई है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम बनाती है। इसके साथ S Pen सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप नोट्स या डिजाइनिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

7/7

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

Samsung Galaxy S25 FE में 50MP का कैमरा मिलता है। S25 FE में भी IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 4900mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग ने इसके लिए 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹30,000 तक सस्ते हुए हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, AI फीचर्स वाले Samsung Galaxy S25 सीरीज के तीनों फोन; सबसे सस्ता ₹44999 का