1/8फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में सैमसंग की S सीरीज का फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 बम्पर डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इस सेल में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट पर बेचा जा रहा है। जानें अब कितने आप फोन को खरीद पाएंगे साथ ही इसके फीचर्स भी।

Samsung Galaxy S24 5G पर इस वक्त Flipkart की सेल में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल जो 74,999 रुपए में लॉन्च हुआ है वो अब ब्लैक फ्राइडे सेल में सिर्फ ₹40,999 में बेचा जा रहा है। यानी पूरे ₹34,000 की सीधी बचत।

अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5% का अतिरिक्त कैशबैक मिल जाता है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर में आपका पुराना फोन अच्छे हालत में होने पर ₹20,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। दोनों ऑफर्स मिलाकर यह डील S24 के लिए सबसे सस्ती में से एक बन जाती है।

Samsung Galaxy S24 5G एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे कंपक्ट और पॉकेट-फ्रेंडली डिज़ाइन में पेश किया गया है। इसमें 6.2-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिस पर 120 Hz की रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग बहुत स्मूद महसूस होती है। पिक ब्राइटनेस भी बहुत ज़्यादा है।

पावर की बात करें तो यह फोन Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है, जो काफी तेज और कुशल है गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-लोड कामों में अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 8 GB RAM और 128/258/512 GB स्टोरेज विकल्प हैं।

कैमरा सेटअप में यह एक ट्रिपल रियर-कैमरा सिस्टम देता है: 50 MP मेन लेंस + 12 MP अल्ट्रा-वाइड + 10 MP टेलीफोटो। मेन कैमरा में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) है, जिससे फोटो ज़्यादा स्टेबल और क्लियर आती है। इसके साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) की क्षमता भी है। फ्रंट में 12 MP सेल्फी कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अच्छी क्वालिटी देता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग भी है और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S24 5G Android 14 पर चलता है और One UI के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ आता है। इसके अलावा फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है मतलब यह पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित हो सकता है।
