Amazon Sale में Samsung के इन 5 फोन्स पर मिलेगी बंपर छूट, ₹16,999 से शुरू होगी कीमत, Fold फोन भी मिलेंगे सस्ते में

8 अक्टूबर से अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में सैमसंग के मिड सेगमेंट से लेकर फोल्डेबल फोन शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं किसी फोन को आप अमेजन से सेल में कितने रुपए में खरीद सकते हैं।

Himani GuptaOct 02, 2026 08:25 pm IST
Follow us on Google News
1/7

Samsung Smartphone Deal On Amazon Sale

Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इससे पहले ही अमेजन ने कई स्मार्टफोन डील्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इस बार Samsung Galaxy फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए कई ऑफर सामने आए हैं। अमेजन पर मिलने वाले ऑफर्स में Galaxy M सीरीज के बजट और मिड-रेंज फोन से लेकर Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन तक सस्ते मिलने वाले हैं।

2/7

सेल में कौनसा फोन कितने का मिलेगा

गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक Amazon पर Galaxy M17e को ₹16,999, Galaxy M17 को ₹19,999 से कम और Galaxy M47 को ₹25,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra पर भी डिस्काउंट मिलेगा। इन कीमतों में कूपन डिस्काउंट और बैंक डिस्काउंट शामिल हो सकता है। इसलिए फोन लेने से पहले साइट पर जरूर चेक करें।

3/7

1. Samsung Galaxy M17e 5G

Samsung Galaxy M17e 5G को Amazon Great Indian Festival Sale में ₹16,999 में सेल किए जाने की पुष्टि हुई है। इसकी मौजूदा लिस्टेड कीमत ₹19,999 है। यानी सेल में लिस्टेड कीमत के मुकाबले ₹3,000 कम में फोन मिलेगा। Galaxy M17e में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

4/7

2. Samsung Galaxy M17

Samsung Galaxy M17 को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ₹19,999 से कम कीमत पर बेचा जाएगा। फिलहाल इसकी लिस्टेड कीमत ₹21,999 है। यानी इस फोन पर भी सेल के दौरान कीमत में कटौती देखने को मिलेगी। Galaxy M17 5G में Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर, 50MP मेन कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है।

5/7

3. Samsung Galaxy M47

Samsung Galaxy M47 5G भी Amazon की इस सेल में कम कीमत पर मिलेगा। गैजेट 360 के मुताबिक, इसकी कीमत ₹25,999 होगी, जबकि इसकी मौजूदा कीमत ₹35,999 बताई गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50MP OIS कैमरा, Gorilla Glass Victus+ और Knox Security भी मिलती है।

6/7

4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Samsung का सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy Z Fold 8 Ultra भी अमेजन की फेस्टिवल सेल में कम कीमत पर उपलब्ध होगा। गैजेट्स360 के मुताबिक इसकी कीमत ₹1,92,999 होगी, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,99,999 थी। यानी ₹7,000 की छूट है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200MP + 50MP + 10MP रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी है।

7/7

5. Samsung Galaxy Z Fold 8

Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 पर भी Amazon Sale में डिस्काउंट मिलेगा। इसका ओरिजिनल लॉन्च प्राइस ₹1,79,999 था, जबकि Great Indian Festival Sale में इसे ₹1,72,999 में टीज किया गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर। इसमें 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी दी गई है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सAmazon Sale में Samsung के इन 5 फोन्स पर मिलेगी बंपर छूट, ₹16,999 से शुरू होगी कीमत, Fold फोन भी मिलेंगे सस्ते में