
पश्चिम बंगाल सरकार ने Annapurna Bhandar Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का फायदा लेने की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि लाभार्थी का बैंक खाता Aadhaar से लिंक होना चाहिए। अगर बैंक खाता Aadhaar से जुड़ा नहीं है, तो DBT के जरिए पैसा भेजने में परेशानी आ सकती है।

2/7इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा वह किसी स्थायी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए और न ही सरकारी वेतन या पेंशन प्राप्त कर रही हो। इसके साथ ही टैक्स देने वाली महिलाओं को भी इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। यानी केवल वही महिलाएं पात्र मानी जाएंगी जो निर्धारित शर्तों को पूरा करती हैं।

3/7Step 1: सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक Internet Banking वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद Service Requests, My Accounts, Update Aadhaar, Aadhaar Seeding या Link Aadhaar जैसे ऑप्शन पर जाएं। अलग-अलग बैंकों में इसका नाम थोड़ा अलग हो सकता है।

4/7अगर आपके नाम पर एक से ज्यादा खाते हैं, तो उस खाते का चयन करें जिसे Aadhaar से लिंक करना चाहते हैं। अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें। पुष्टि के लिए दोबारा Aadhaar नंबर भरना पड़ सकता है।

5/7आपके Aadhaar या बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके जानकारी को वेरीफाई करें। OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद "Submit" या "Confirm" बटन पर क्लिक करें। आपकी Aadhaar Linking Request बैंक के पास चली जाएगी।

6/7रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर आपको स्क्रीन पर Confirmation Message दिखाई देगा। साथ ही SMS या Email के जरिए भी जानकारी मिल सकती है। कुछ दिनों बाद आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Aadhaar-Bank Linking Status भी चेक कर सकते हैं।

7/7आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। राहत की बात यह है कि Annapurna Yojana की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जा सकती है, जिससे पात्र महिलाएं घर बैठे अपने मोबाइल फोन, टैबलेट या लैपटॉप की मदद से आसानी से आवेदन कर सकेंगी। इससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आवेदन प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
