
Aadhaar कार्ड यूजर के लिए जरूरी खबर है। दरअसल UIDAI ने आधिकारिक तौर पर पुराने mAadhaar App को बंद करने का फैसला लिया है। UIDAI ने ऐलान किया है कि mAadhaar App आज 30 जून से बंद किया जा रहा है। UIDAI ने X अकाउंट पर पोस्ट करके लोगों से नए Aadhaar App पर शिफ्ट होने की अपील की। बेहतर, आसान और स्मूद अनुभव के लिए आज ही नया Aadhaar App डाउनलोड करें।

2/7अब इसकी जगह नया Aadhaar App इस्तेमाल करना होगा, जिसमें पहले से ज्यादा सुरक्षा, आसान लॉगिन और कई नए डिजिटल फीचर्स दिए गए हैं। नया Aadhaar App केवल डिजिटल Aadhaar दिखाने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए यूजर्स QR कोड से सुरक्षित तरीके से Aadhaar शेयर कर सकेंगे, Face Authentication के जरिए अपनी पहचान वेरीफाई कर पाएंगे और कई Aadhaar सेवाओं का फायदा घर बैठे उठा सकेंगे।

3/7UIDAI के अनुसार, mAadhaar App कई सालों से इस्तेमाल हो रहा था और अब इसके फीचर्स भी पुराने हो गए थे। mAadhaar App में नए सिक्योरिटी स्टैंडर्ड, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आसान यूजर इंटरफेस नहीं था।

4/7Android फोन में Google Play Store या iPhone में Apple App Store खोलें। इसके बाद UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App को डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ऐप ओपन करने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें और Continue पर टैप करें। अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें। आप वेरिफिकेशन OTP और Face Authentication के जरिए कर सकते हैं। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको 6 अंकों का MPIN बनाना होगा। यही MPIN आगे ऐप में लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल होगा।

5/7नए Aadhaar App में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में ऐप खोलें और रजिस्ट्रेशन के समय बनाया गया 6 अंकों का MPIN दर्ज करें। इसके बाद आप सीधे अपने Aadhaar प्रोफाइल में लॉगिन हो जाएंगे। अगर आप अपना MPIN भूल गए हैं, तो 'Forgot MPIN' विकल्प पर टैप करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP की मदद से अपनी पहचान सत्यापित करें और नया MPIN सेट कर लें। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Face Login या OTP Login का ऑप्शन भी मिल सकता है।

6/7नए Aadhaar App के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले ऐप में अपने Aadhaar नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें। अब 'Update Aadhaar' या 'Profile Update' पर जाएं और 'Mobile Number Update' चुनें। इसके बाद अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। सभी जानकारी सही भरने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Update Request सबमिट करें।

7/7अगर आपको अपने Aadhaar में पता (Address) बदलना है, तो सबसे पहले नए Aadhaar App में अपने Aadhaar नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर 'Update Aadhaar' या 'Profile Update' विकल्प में जाएं और 'Address Update' चुनें। यहां अपना नया पता दर्ज करें और जरूरी होने पर पते का वैध दस्तावेज (Address Proof) अपलोड करें। इसके OTP या Face Authentication का ऑप्शन मिलेगा। सभी जानकारी सही तरीके से भरने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Update Request सबमिट कर दें।
