रेलवे की नई सुविधा: अब ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना होगा आसान, पहले से कर लें ये काम, स्टेशन पर नहीं होगी परेशानी

Indian Railways Online Excess Luggage Booking: भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन Excess Luggage Booking सुविधा शुरू की है। अब यात्री घर बैठे एक्स्ट्रा सामान बुक कर सकेंगे। जानें ट्रेन में कितना सामान फ्री ले जा सकते हैं, अतिरिक्त वजन पर कितना चार्ज लगेगा: 

Himani GuptaJul 31, 2026 02:39 pm IST
1/7

How to Book Excess Luggage Online in Indian Railways

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने ऑनलाइन Excess Luggage Booking की सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए यात्री यात्रा से पहले ही अपने अतिरिक्त सामान की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। जानिए घर बैठे बुकिंग का प्रोसेस:

2/7

ट्रेन में कितना सामान मुफ्त ले जा सकते

भारतीय रेलवे अलग-अलग क्लास के हिसाब से मुफ्त लगेज की सीमा तय करता है। - AC First Class: 70 किलोग्राम - First Class/AC 2 Tier: 50 किलोग्राम - AC 3 Tier/AC Chair Car: 40 किलोग्राम - Sleeper Class: 40 किलोग्राम - Second Class: 35 किलोग्राम अगर आपका सामान इस सीमा से ज्यादा है, तो एक्स्ट्रा चार्ज देकर उसे ले जा सकते हैं।

3/7

रेलवे में एक्स्ट्रा सामान ले जाने पर इतना लगेगा चार्ज 

अगर कोई यात्री तय फ्री बैगेज लिमिट से ज्यादा सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अतिरिक्त लगेज के लिए शुल्क देना होगा। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, एक्स्ट्रा सामान पर सामान्य लगेज रेट का 1.5 गुना चार्ज लिया जाता है। हालांकि, मिनिमम चार्ज 30 रुपए है। रेलवे यह चार्ज हर 10 किलोग्राम के स्लैब के आधार पर तय करता है और इसके लिए कम से कम 50 किलोमीटर की दूरी मानी जाती है। इसलिए अगर आपके पास तय सीमा से ज्यादा सामान है, तो यात्रा से पहले उसका चार्ज पता करके ऑनलाइन या रेलवे के लगेज ऑफिस से बुकिंग कर लेना बेहतर रहेगा।

4/7

ऐसे ऑनलाइन बुक करें Excess Luggage

Step 1: भारतीय रेलवे की Parcel Management System (PMS) वेबसाइट पर जाएं। Book Luggage/Excess Luggage का ऑप्शन चुनें।

5/7

Step 2:

अपना PNR नंबर या यात्रा से जुड़ी जानकारी (ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, बोर्डिंग और गंतव्य स्टेशन) दर्ज करें। अतिरिक्त सामान का वजन (किलोग्राम में) और जरूरी डिटेल भरें।

6/7

Step 3:

सिस्टम आपके सामान के वजन और दूरी के आधार पर चार्ज दिखाएगा। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट पूरा करें। रसीद/बुकिंग नंबर डाउनलोड या सेव कर लें।

7/7

पहले था ये रूल

अब तक ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचकर लगेज ऑफिस में बुकिंग करानी पड़ती थी, जिससे समय भी लगता था और कई बार लंबी कतारों का सामना भी करना पड़ता था। नई ऑनलाइन सुविधा का मकसद इस प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। खासकर उन यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा जो परिवार के साथ यात्रा करते हैं या लंबी दूरी की यात्रा में ज्यादा सामान लेकर चलते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सरेलवे की नई सुविधा: अब ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना होगा आसान, पहले से कर लें ये काम, स्टेशन पर नहीं होगी परेशानी