
PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब 6000 रुपए की सालाना मदद पाने के लिए e-KYC करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। सबसे खास बात यह है कि अब किसानों को OTP की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और वे घर बैठे ही अपना KYC पूरा कर सकते हैं। जानिए नया तरीका:

2/6सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब किसान अपने स्मार्टफोन के जरिए सिर्फ चेहरे को स्कैन करके e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है और न ही लंबी लाइन में लगना पड़ेगा।

3/6e-KYC करने के लिए सबसे पहले आपको PM Kisan Mobile App डाउनलोड करना होगा। आप इसे Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा। PM Kisan ऐप से e-KYC करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

4/6Step 1: सबसे पहले ऐप खोलें और लॉगिन करें। Step 2: इसके बाद e-KYC का ऑप्शन चुनें। Step 3: फिर फेस ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। Step 4: अब आपका कैमरा खुलेगा, जिसमें आपको अपना चेहरा ठीक से दिखाना होगा। ध्यान रखें कि रोशनी सही हो और चेहरा साफ दिखे। Step 5: कुछ ही सेकंड में आपका चेहरा स्कैन होगा और अगर सब सही रहा तो आपका e-KYC पूरा हो जाएगा।

5/6यह सुविधा खासकर उन किसानों के लिए राहत लेकर आई है जो गांवों में रहते हैं और जिनके पास CSC सेंटर या बैंक तक पहुंचना आसान नहीं होता। अअब उन्हें CSC सेंटर या बैंक जाने की जरूरत नहीं है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचता है। साथ ही प्रोसेस कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाता है। इससे किसानों को समय पर उनकी किस्त मिलने में मदद मिलती है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं किया है, तो यह आपके लिए जरूरी अपडेट है, क्योंकि बिना KYC के आपकी अगली किस्त अटक सकती है।

6/6PM Kisan योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसान समय पर e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी किस्त रुक सकती है। सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सही व्यक्ति तक ही पैसा पहुंचे और फर्जीवाड़ा रोका जा सके।
