Train में AC नहीं चल रहा या गंदा है कोच? तो मोबाइल से ऐसे करें शिकायत, मिनटों में होगी परेशानी दूर

अगर आप ट्रेन सफर कर रहे हैं और आपको AC खराब, कोच गंदा या स्टाफ से परेशानी है तो Rail Madad से तुरंत शिकायत कर सकते हैं। आइए हम आपको Online Complaint करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

Himani GuptaSep 01, 2026 03:25 pm IST
1/8

How to Complain About Dirty Coach, AC Issue in Train

ट्रेन से सफर करते समय कई बार ऐसी परेशानी हो जाती है, जिसका अंदाजा टिकट बुक करते वक्त नहीं होता। कभी कोच में सफाई नहीं होती, कभी टॉयलेट गंदा मिलता है, कभी AC या लाइट जैसी सुविधा काम नहीं करती। ऐसे में यात्रियों को यह भी समझ नहीं आता कि आखिर शिकायत कहां और कैसे की जाए। अक्सर लोग मौजूद रेलवे स्टाफ को समस्या बताकर इंतजार करते रहते हैं या फिर शिकायत करने का तरीका न पता होने की वजह से परेशानी सहकर ही सफर पूरा कर लेते हैं। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

2/8

Rail Madad पर करें परेशानी की शिकायत

अब ट्रेन में किसी तरह की परेशानी होने पर यात्री Rail Madad की मदद ले सकते हैं। यह रेलवे का ऑनलाइन शिकायत प्लेटफॉर्म है, जहां ट्रेन या स्टेशन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत दर्ज करने के बाद यात्री को एक Complaint Reference Number मिलता है, जिसकी मदद से वह अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

3/8

AC खराब है तो ऐसे करें शिकायत

गर्मी या सर्दी के मौसम में ट्रेन का AC खराब होना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। अगर आपके कोच का AC काम नहीं कर रहा है तो Rail Madad पर शिकायत दर्ज की जा सकती। इसके लिए शिकायत में ट्रेन नंबर, PNR, कोच नंबर और अपनी सीट या बर्थ की जानकारी सही-सही भरें। साथ ही यह भी लिखें कि AC कब से काम नहीं कर रहा है। जितनी सही जानकारी आप देंगे, रेलवे के लिए समस्या वाली जगह पहुंचना उतना आसान हो सकता है।

4/8

Rail Madad पर ट्रेन की शिकायत कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक Rail Madad वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें। वहां ट्रेन से जुड़ी शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन चुनें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।

5/8

Step 2: यात्रा की जानकारी भरें

अब अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। इसमें ट्रेन का PNR नंबर, ट्रेन नंबर, बोर्डिंग स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, कोच और सीट/बर्थ नंबर जैसी जानकारी मांगी जा सकती है। यह जानकारी सही भरना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे रेलवे को आपकी यात्रा और समस्या वाली जगह पहचानने में मदद मिलेगी।

6/8

Step 3: शिकायत की कैटेगरी चुनें और फोटो या वीडियो जरूर लगाएं

अपनी समस्या के हिसाब से शिकायत की कैटेगरी और सब-कैटेगरी चुनें। इसके बाद शिकायत वाले बॉक्स में पूरी समस्या आसान भाषा में लिखें। अब अगर समस्या ऐसी है जिसे फोटो या वीडियो से दिखाया जा सकता है तो उसे शिकायत के साथ अपलोड कर सकते हैं। Rail Madad के मौजूदा फॉर्म में PDF, JPG, JPEG, PNG और MP4 फाइल सपोर्ट होती हैं और अपलोड की सीमा 5MB तक बताई गई है।

7/8

Step 4: शिकायत सबमिट करें

सारी डिटेल भरने के बाद शिकायत सबमिट कर दें। शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाला Reference Number संभालकर रखें। इसी की मदद से बाद में ट्रेन की शिकायत का स्टेटस चेक किया जा सकता है।

8/8

तुरंत मदद चाहिए तो 139 पर करें कॉल

Rail Madad सामान्य ट्रेन और स्टेशन से जुड़ी शिकायतों के लिए काफी उपयोगी है, लेकिन अगर मामला सुरक्षा या मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ा है तो सिर्फ ऑनलाइन शिकायत का इंतजार नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में रेलवे की 139 हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है। यानी अगर किसी यात्री को तत्काल सुरक्षा संबंधी मदद चाहिए या मेडिकल इमरजेंसी है तो 139 पर कांटेक्ट करना ज्यादा जरूरी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सTrain में AC नहीं चल रहा या गंदा है कोच? तो मोबाइल से ऐसे करें शिकायत, मिनटों में होगी परेशानी दूर