
गूगल अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 11 को लॉन्च करने वाला है। इससे पहले ही गूगल का मौजूदा फ्लैगशिप Google Pixel 10 बड़े डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से Pixel फोन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Pixel 10 फोन 12,000 से ज्यादा की सीधी छूट पर मिल रहा है। अगर आप और डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो बैंक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए डिटेल में बताते हैं आपको इस डील के बारे में:

2/8Google Pixel 10 को कंपनी ने 79,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब Pixel 11 की लॉन्चिंग से पहले यह स्मार्टफोन Amazon पर 67,420 रुपए में लिस्ट है, जिससे खरीदारों को सीधे 12,579 रुपए की बचत हो रही है।

3/8सीधी छूट के अलावा Amazon चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट भी दे रहा है। Indian Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,000 रुपए) मिलेगा, जबकि HSBC Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 3,000 रुपए) दिया जा रहा है।

4/8अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो आप 33,550 रुपए तक की एक्स्ट्रा भी मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

5/8Google Pixel 10 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

6/8परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google का Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और Google इसके लिए 7 साल तक Android OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट्स देने का वादा करता है, जिससे फोन लंबे समय तक नए जैसा अनुभव देता है।

7/8फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

8/8कैमरे के साथ Magic Editor, Best Take, Add Me, Magic Eraser, Night Sight और दूसरे AI-आधारित फोटो एडिटिंग फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 29W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
