गजब! पूरे ₹30,000 सस्ता मिल रहा 12GB RAM, 50MP के 4 कैमरे, 65W चार्जिंग वाला फ्लैगशिप फोन, जल्दी करें

Nothing Phone 3 इस समय Amazon पर 28,000 रुपए की सीधी छूट के साथ बेचा जा रहा है। यह फोन 12GB RAM, 50MP के 4 कैमरे और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे फ्लैगशिप फीचर के साथ आता है।

Himani GuptaSep 07, 2026 10:48 am IST
Follow us on Google News
1/7

Nothing Phone 3 at Massive Discount

अगर आप लंबे समय से Nothing का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं आपके लिए अच्छी खबर है। Nothing Phone 3 इस समय बिना किसी स्पेशल सेल के Amazon पर 30,000 तक सस्ता मिल रहा है। Nothing Phone 3 अपने यूनिक डिजाइन दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और चार 50MP कैमरा के लिए पसंद किया जाता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले धांसू ऑफर्स के बारे में:

2/7

जबरदस्त डिस्काउंट पर Nothing Phone 3

सबसे पहले आपको बता दें कि Nothing Phone 3 को भारत में 79,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। अब Amazon पर यह फोन 51,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसका मतलब लॉन्च कीमत के मुकाबले 28,000 रुपए की सीधी कटौती हो गई है।

3/7

तगड़े बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी

इसके साथ ही खरीदार Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं। जिसके बाद फोन पर मिलने वाली टोटल छूट 30,000 रुपए की हो जाती है। इसके अलावा एक्सचेंज के जरिए कीमत को और नीचे लाने का मौका मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

4/7

Nothing Phone (3) में दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मल्टीटास्किंग, ऐप स्विचिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान परफॉर्मेंस काफी अहम हो जाती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फ्रंट में Gorilla Glass 7i और बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

5/7

50MP कैमरों का सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का मुख्य कैमरा 50MP का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

6/7

Nothing Phone 3 में 5500mAh की बड़ी बैटरी

Nothing Phone 3 के भारतीय मॉडल में 5,500mAh बैटरी दी गई है। फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार फोन को 1% से 100% तक चार्ज होने में करीब 54 मिनट लगते हैं। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

7/7

Nothing Phone 3 में 5 साल का OS अपडेट

सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने बड़ा वादा किया है। Nothing Phone (3) को 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सगजब! पूरे ₹30,000 सस्ता मिल रहा 12GB RAM, 50MP के 4 कैमरे, 65W चार्जिंग वाला फ्लैगशिप फोन, जल्दी करें