Hindi Newsफोटोगैजेट्सखुशखबरी! अब कन्फर्म Train Ticket नहीं करना पड़ेगा कैंसिल, मिनटों में बदल सकेंगे यात्रा की तारीख, जानिए कैसे

खुशखबरी! अब कन्फर्म Train Ticket नहीं करना पड़ेगा कैंसिल, मिनटों में बदल सकेंगे यात्रा की तारीख, जानिए कैसे

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है, दरदसल जल्द IRCTC अब Confirmed टिकट की डेट बदलने की सुविधा देने वाला है। जानिए इस रूल के बारे में सबकुछ, जैसे कौन-से टिकट बदल सकते हैं, चार्ज क्या होगा और कैसे घर बैठे कर सकेंगे बदलाव।

Himani GuptaOct 09, 2025 11:03 am IST
1/8

IRCTC Change Travel Dates For Confirmed Tickets

भारतीय रेल यात्रियों को खुश करने के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू कर रही है। IRCTC Confirmed टिकटों की ट्रेवल डेट बदलने का ऑप्शन जल्द ही लागू करने वाली है। अभी तक अगर आपने कोई Confirmed टिकट बुक किया और बाद में अपनी यात्रा तिथि बदलनी पड़ी, तो आपको टिकट कैंसिल कर नई तारीख पर फिर से बुक करना पड़ता था जिससे टिकट की कीमत बदल सकती थी और कैंसिलेशन शुल्क देना पड़ता था। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी बातें

2/8

नई सुविधा कब से लागू होगी?

अभी (2025 तक) IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Confirmed Ticket की यात्रा तिथि बदलने का विकल्प नहीं है। सूचना मिली है कि जनवरी 2026 से यह सुविधा शुरू हो सकती है, जिसमें Confirmed टिकटों की तारीख बिना अतिरिक्त शुल्क बदली जा सकेगी। यह एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च होगी और शुरुआत में केवल कुछ मार्गों (routes) पर लागू की जाएगी। अगर यह सफल रहती है, तो इसे पूरे देश में रोल आउट किया जाएगा।

3/8

कौन-से टिकट इस सुविधा के लिए योग्य होंगे?

यह सुविधा सिर्फ Confirmed और RAC (Reservation Against Cancellation) टिकटों के लिए उपलब्ध होगी। यानी अगर आपका टिकट वेटिंग में है, तो आप यात्रा तिथि नहीं बदल पाएंगे। इसके अलावा Tatkal Tickets पर भी यह सुविधा लागू नहीं होगी।

4/8

क्या इस डेट बदलने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लगेगा?

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। मतलब यदि आप सिर्फ यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं, तो आपको नया पैसा नहीं देना होगा। हां, अगर नई तारीख पर किराया बढ़ा हुआ है (जैसे सप्ताहांत या त्योहार के कारण), तो आपको किराए का अंतर देना पड़ सकता है।

5/8

कितनी बार डेट बदली जा सकती है?

यह सुविधा सिर्फ एक बार के लिए लागू होगी। एक बार आपने अपनी यात्रा की तारीख बदल ली, तो उसी टिकट पर दोबारा तिथि संशोधित नहीं की जा सकेगी। इस नियम का मकसद यह है कि सिस्टम में बार-बार बदलाव से सीटों की योजना (Seat Allocation) में गड़बड़ी न हो।

6/8

क्या नया टिकट उसी ट्रेन, सीट और क्लासपर बुक करना होगा?

जरूरी नहीं। आप चाहें तो उसी दिन या किसी और दिन दूसरी ट्रेन भी चुन सकते हैं, बशर्ते वह उसी रूट या गंतव्य (Destination) पर जाती हो। आप चाहें तो वही क्लास (जैसे Sleeper, 3rd AC या 2nd AC) रख सकते हैं। नीचे श्रेणी (Lower Class) में बदलने पर अंतर का किराया वापस नहीं किया जाएगा।

7/8

डेट बदलने की समय सीमा क्या होगी?

यात्रा तिथि बदलने का अनुरोध आपको कम से कम 48 घंटे पहले देना होगा। अगर यात्रा से 48 घंटे से कम समय बचा है, तो आप तिथि नहीं बदल पाएंगे। यह नियम इसलिए है ताकि रेलवे को नई सीट आवंटन और चार्ट तैयार करने का समय मिल सके।

8/8

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह हो सकता है प्रोसेस?

रेलवे इस सुविधा को ऑनलाइन (IRCTC वेबसाइट/ऐप) के साथ-साथ ऑफलाइन काउंटर दोनों पर लागू करने की तैयारी में है। ऑनलाइन: आप IRCTC वेबसाइट या ऐप में जाकर “Change Travel Date” का विकल्प चुन सकेंगे। ऑफलाइन: यदि टिकट काउंटर से खरीदा गया है, तो आपको वही टिकट लेकर नजदीकी रिजर्वेशन ऑफिस में जाकर बदलाव करवाना होगा।