
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको अलग-अलग ऐप्स के बीच बार-बार स्विच करने की जरूरत कम हो सकती है। Uber ने अपने ऐप में Train Ticket Booking की सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी ने यह सुविधा ixigo के साथ पार्टनरशिप में शुरू की है। इसके जरिए यूजर्स एक ही ऐप में ट्रेन टिकट खोज और बुक कर सकते हैं, साथ ही PNR Status भी चेक कर सकते हैं।

2/8Step 1: सबसे अपने फोन में Uber App ओपन करें और होम स्क्रीन पर जाएं। होम स्क्रीन या Services सेक्शन में आपको ‘Bus & Train’ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करें।

3/8अब यहां Train Tickets का ऑप्शन मिलेगा। अब आपको ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इस पर टैप करें। अब आपको अपना Origin यानी जहां से ट्रेन पकड़नी है, Destination यानी जहां जाना है और Travel Date डालनी होगी। इसके बाद Search करें।

4/8अब स्क्रीन पर उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी। अपनी सुविधा के हिसाब से ट्रेन और उपलब्ध ऑप्शन चुनें। पसंद की ट्रेन चुनने के बाद आगे बढ़कर जरूरी यात्री जानकारी भरें और ऐप में दिए गए Payment Process को पूरा करें।

5/8Booking पूरी होने के बाद टिकट की डिटेल Uber App में देखी जा सकेगी। साथ ही PNR Status भी चेक किया जा सकता है। ट्रेन टिकट बुक करने के बाद स्टेशन तक पहुंचने के लिए उसी Uber App से Ride बुक कर सकते हैं। इसी तरह मंजिल वाले स्टेशन पर पहुंचने के बाद वहां से आगे जाने के लिए भी Uber Ride ली जा सकती है।

6/8Uber पहले ही अपने ऐप में Metro Ticketing जैसी सुविधाएं जोड़ चुका है। कंपनी धीरे-धीरे सिर्फ Cab Booking ऐप की पहचान से आगे बढ़कर एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में खुद को पेश कर रही है, जहां यूजर्स को अलग-अलग Travel सर्विस एक ही जगह मिल सकें।

7/8सिर्फ टिकट बुकिंग तक ही यह सुविधा सीमित नहीं है। Uber के नए Train Feature में PNR Status Check करने का विकल्प भी दिया गया है। ट्रेन टिकट बुक करने के बाद PNR Status देखना यात्रियों के लिए रोजमर्रा की जरूरत है। अभी इसके लिए कई लोग अलग-अलग वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते हैं। Uber इस प्रोसेस को भी अपने ऐप के अंदर लाने की कोशिश कर रहा है। यूजर टिकट बुक करने के बाद उसी प्लेटफॉर्म पर अपनी यात्रा की स्थिति से जुड़ी जानकारी देख सकेगा।

8/8Uber की ट्रेन सर्विस के आधिकारिक पेज के मुताबिक, फिलहाल ट्रेन टिकट बुकिंग पर Service Fee पर 100% ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा पहली बार Uber पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले यूजर्स को Uber Credits में 10% तक वापस मिलने का ऑफर भी बताया गया है। हालांकि ऐसे ऑफर्स की अपनी Terms and Conditions होती हैं और कंपनी इन्हें बदल या वापस ले सकती है। इसलिए टिकट बुक करते समय ऐप पर दिखने वाली ऑफर डिटेल जरूर देखनी चाहिए।
