Hindi Newsफोटोगैजेट्सनया Aadhaar App लॉन्च, घर बैठे Aadhaar अपडेट करने का सबसे आसान तरीका आया, बस डाउनलोड करें ये

नया Aadhaar App लॉन्च, घर बैठे Aadhaar अपडेट करने का सबसे आसान तरीका आया, बस डाउनलोड करें ये

UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च किया है अब आप अपना आधार कार्ड सीधे मोबाइल में सुरक्षित रूप से रख सकते हैं, फेस-स्कैन के माध्यम से शेयर कर सकते हैं, और क्यूआर कोड के जरिए पहचान सुविधाजनक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। जानिए इस ऐप के पूरे फीचर्स।

Himani GuptaNov 10, 2025 04:49 pm IST
1/7

New Aadhaar App Launch

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड बैंकिंग से लेकर सब्सिडी योजनाओं तक हर जगह हमारी “डिजिटल पहचान” बन चुका है। लेकिन अगर आपके आधार में नाम, पता या जन्मतिथि गलत हो, तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। इसी कमी को दूर करने के लिए UIDAI नया Aadhaar ऐप पेश किया है और आपको कई सुविधा देगा।

2/7

बस कुछ क्लिक में डेटा अपडेट करें

जल्द लंबी कतारें, केंद्र जाने की झंझट और कागजी प्रक्रिया का समय गया बस कुछ क्लिक में आपको अपने डेटा को सही और सुरक्षित रूप से अपडेट करना होगा। यह ऐप घर बैठे, आसानी से और सुरक्षित तरीके से काम करेगा, जिसमें QR-कोड, फेस-आईडी व डिजिटल दस्तावेज अपलोड जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल होंगी।

3/7

नया e-Aadhaar ऐप क्या है और क्यों लाया गया?

UIDAI ने बताया है कि e-Aadhaar ऐप का उद्देश्य है आधार कार्ड से जुड़ी जन-सांख्यिकीय (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर) जानकारी अपडेट करना आसान बनाना। अभी तक ऐसे अपडेट के लिए अक्सर आधार सेवा केंद्रों जाना पड़ता था, जहां लंबी लाइने और समय-खर्च होता था। नया ऐप उस परेशानी को खत्म कर देगा।

4/7

नए Aadhaar ऐप के प्रमुख फीचर्स

ऐप पहले आपके चेहरे को स्कैन करता है ताकि सुनिश्चित हो सके कि वही व्यक्ति ऐप में लॉग-इन कर रहा है। जब आपको अपनी पहचान साझा करनी हो, तो आप ऐप में बने क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या दिखा सकते हैं, और आप तय कर सकते हैं कि नाम-फोटो के अलावा अन्य जानकारी सामने आए या न आए। यदि आप चाहें तो अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं जिससे अनधिकृत उपयोग रोक सकते हैं। ऐप में ऐसे इंतज़ाम हैं कि क्यूआर कोड स्कैन कर आधार की पुष्टि इंटरनेट के बिना भी संभव होगी, जो कि नेटवर्क-कम इलाक़ों में उपयोगी रहेगा।

5/7

नया Aadhaar App कैसे करें सेटअप?

Aadhaar ऐप सर्च करें और डाउनलोड करें (Google Play Store / Apple App Store)। अपना आधार नंबर दर्ज करें व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करें। फेस-ऑथेंटिकेशन व सांस वरीय निर्देशों को फॉलो करें। सुधार करना हो, तो आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। अंत में पासकोड सेट करें ताकि ऐप सुरक्षित रहे।

6/7

किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि सही-सही लिखे होने चाहिए। अगर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आईरिस) अपडेट करना हो, तो संभवतः केंद्र जाना पड़ेगा। ऐप लॉन्च व उपलब्धता की तारीख अभी पूरी तरह नहीं बताई गई है वर्ष 2025 के अंत तक हो सकती है।

7/7

अब घर बैठे बनवाएं डुप्लीकेट Aadhaar

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में डुप्लीकेट आधार कार्ड निकाल सकते हैं। UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन सर्विस शुरू की है, जिससे अब डुप्लीकेट आधार पाने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।