1/7BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसने टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल मचा दी है। महीनों से बढ़ती रिचार्ज की कीमतों के बीच लोग बार-बार शिकायत कर रहे थे कि फोन चलाना दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। इसी बीच BSNL ने अपने सबसे पॉपुलर 1 रुपए वाला Freedom Plan की धमाकेदार वापसी कर दी है, जिसे देखकर बाकी टेलीकॉम कंपनियां भी हैरान हैं।

रोज का 2GB हाई-स्पीड डेटा: सिर्फ ₹1 में रोज़ 2GB डेटा मिलना अपने आप में कमाल की बात है। 2GB में आप 2 घंटे YouTube चला सकते हैं, WhatsApp/Instagram आराम से चला सकते हैं, Google Maps + Online क्लासेज + वीडियो कॉल भी कर सकते हैं, डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 40 Kbps पर चलता रहेगा।

बीएसएनएल के इस प्लान में पूरे 30 दिन वो भी कोई FUP लिमिट नहीं, किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। साथ महीने में कुल 3000 SMS तक भेज सकते हैं। बैंक OTP, UPI OTP, रजिस्ट्रेशन, अलर्ट्स, सब कुछ आराम से चलता है।

बीएसएनएल इस प्लान के साथ BSNL आपको एक फ्री SIM भी दे रहा है। 1 रुपये में पूरे 30 दिन यानी 1 महीने के लिए मोबाइल एक्टिव रहेगा।

BSNL के पोस्टर के अनुसार, यह ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। यानी आपके पास पूरा एक साल है इस प्लान का फायदा उठाने का।

इस ₹1 वाले Freedom Plan को शुरू करना बेहद आसान है। आपको बस अपने नज़दीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या किसी भी ऑथराइज्ड BSNL रिटेलर के पास जाना है। सिर्फ ₹1 का पेमेंट करते ही आपको नया BSNL SIM दे दिया जाएगा और जैसे ही SIM आपके फोन में एक्टिवेट होगा, यह ऑफर अपने-आप शुरू हो जाएगा। यदि आपके इलाके में BSNL का 4G नेटवर्क उपलब्ध है, तो आपको रोज़ाना मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का पूरा फायदा बिना किसी रुकावट के मिलेगा।

इस प्लान की खासियत यह है कि सिर्फ ₹1 के एक छोटे से रिचार्ज में आपको 1.रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, 2.अनलिमिटेड कॉलिंग, 3.100 SMS प्रति दिन, 4.30 दिन की वैलिडिटी, और 5. फ्री SIM कार्ड जैसी बड़ी सुविधाएं मिल रही हैं।
