Hindi Newsफोटोगैजेट्सबड़ा मौका! 31 जनवरी तक कर लें BSNL के इन 4 प्लान्स से रिचार्ज FREE मिल रहा 182GB तक Extra Data, अनलिमिटेड कॉल्स-SMS भी

बड़ा मौका! 31 जनवरी तक कर लें BSNL के इन 4 प्लान्स से रिचार्ज FREE मिल रहा 182GB तक Extra Data, अनलिमिटेड कॉल्स-SMS भी

BSNL अपने 4 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बिना ज्यादा पैसे दिए एक्स्ट्रा डेटा का ऑफर दिया है। पहले इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता था और अब 31 जनवरी 2026 तक BSNL ने इसे बढ़ाकर 3GB दैनिक डेटा कर दिया है।

Himani GuptaJan 13, 2026 07:04 pm IST
1/7

BSNL Extra Data Offer 2026

साल 2026 की शुरुआत में BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार Data Boost ऑफर पेश किया है, जिसने फोन और इंटरनेट उपयोग करने वालों के लिए एक बड़ा फायदा उपलब्ध कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब इन 4 चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स में बिना कीमत बढ़ाए रोजाना मिलने वाले डेटा को बढ़ा रही है, और ये खास ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा।

2/7

इन प्लान्स में मिलेगा फायदा

बता दें कि बीएसएनएल के 225 रुपए, 347 रुपए, 485 रुपए और 2399 रुपए वाले प्रीपेड प्लान्स में अतिरिक्त डेटा बेनेफिट दिए जा रहे हैं, जिससे यूजर्स को हर दिन इंटरनेट का फायदा और भी आसानी से मिल रहा है। BSNL के इस नए ऑफर से न केवल इंटरनेट डेटा का लाभ बढ़ गया है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS जैसे बेनेफिट भी यूजर्स को मिलते रहेंगे।

3/7

BSNL 225 रुपए रिचार्ज प्लान में अब मिलेंगे ये फायदे

BSNL के ₹225 वाला प्रीपेड प्लान छोटे बजट वाले यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। पहले इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता था और अब 31 जनवरी 2026 तक BSNL ने इसे बढ़ाकर 3GB दैनिक डेटा कर दिया है। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS भी शामिल हैं। यूजर्स को अब उसी कीमत पर लगभग 0.5GB अतिरिक्त डेटा मिल रहा है, जिससे इंटरनेट एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो गया है।

4/7

BSNL 347 रुपए रिचार्ज प्लान के बेनेफिट्स

BSNL के ₹347 वाला प्रीपेड प्लान में पहले रोजाना 2GB डेटा मिलता था, लेकिन अब 31 जनवरी तक BSNL ने Data Boost के तहत इस प्लान में 2.5GB दैनिक डेटा का लाभ शामिल किया है। यह प्लान लगभग 50 दिनों की वैधता के साथ आता है और यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS सहित अब 2.5GB प्रति दिन डेटा मिलता है। इस ऑफर के चलते यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के रोजाना 0.5GB ज्यादा डेटा का उपयोग कर पाएंगे, जिससे डेटा मैनेजमेंट आसान और बेहतर बन गया है।

5/7

BSNL 485 रुपए रिचार्ज प्लान की डिटेल्स

BSNL का ₹485 वाला प्रीपेड प्लान 72 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसकी लोकप्रियता इसके किफायती फायदे के कारण है। पहले इस प्लान में रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलता था, लेकिन अब BSNL ने इसे बढ़ाकर 2.5GB दैनिक डेटा कर दिया है। यह भी ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा और इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS शामिल हैं।

6/7

BSNL 2399 रुपए प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स

BSNL का ₹2399 प्रीपेड प्लान एक वर्ष तक की वैधता वाला लॉन्ग-टर्म विकल्प है, जो पहले रोजाना 2GB डेटा ऑफर करता था। अब इस Data Boost ऑफर के तहत 31 जनवरी 2026 तक इस प्लान में भी 2.5GB दैनिक डेटा मिलेगा। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के अलावा ज्यादा डेटा मिलता है।

7/7

ऐसे करें रिचार्ज

आप BSNL Selfcare App, BSNL वेबपेज या ब्रांडेड रिटेल स्टोर से भी रिचार्ज कर सकते हैं। रिचार्ज के बाद फोन में डेटा बेनेफिट अपने आप एक्टिव हो जाएगा।