
अगर आप अपने स्मार्टफोन में Aadhaar App का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। ऐप्स के PIN या पासवर्ड को समय-समय पर अपडेट करते रहें। इससे आपके आधार से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहती है और किसी अनजान व्यक्ति के लिए ऐप का गलत इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको Aadhaar App का PIN बदलने का तरीका नहीं पता है, तो यहां हम आपको पूरा प्रोसेस बता रहे हैं।

2/8स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल Aadhaar App खोलें और मौजूदा PIN डालकर लॉग इन करें।

3/8लॉग इन करने के बाद ऐप में Profile या Settings सेक्शन खोलें। यहीं आपको सिक्योरिटी से जुड़े ऑप्शन मिलेंगे।

4/8अब Change PIN या Update PIN विकल्प पर टैप करें।

5/8सबसे पहले अपना मौजूदा PIN दर्ज करें। इसके बाद नया PIN डालें और दोबारा वही PIN दर्ज करके उसे कन्फर्म करें।

6/8अब Submit या Save बटन पर टैप करें। PIN अपडेट होने के बाद आपको स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा। इसके बाद अगली बार लॉग इन करते समय नया PIN इस्तेमाल करना होगा।

7/8अगर आपको Aadhaar App का PIN याद नहीं है, तो ऐप में उपलब्ध Forgot PIN ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन के जरिए नया PIN सेट किया जा सकता है। ध्यान रखें कि OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो आपके आधार से लिंक है।

8/8Aadhaar App में आपका आधार नंबर, डिजिटल पहचान और अन्य जरूरी जानकारी सुरक्षित रहती है। अगर आपका मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लग जाए या आपका PIN किसी को पता चल जाए, तो आपकी पर्सनल डिटेल जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए समय-समय पर PIN बदलना एक अच्छी सुरक्षा आदत मानी जाती है।
