₹47,649 सस्ता हुआ Samsung का 200MP AI कैमरा, 12GB RAM, Titanium बॉडी वाला पेंसिल से भी पतला फोन, यहां से खरीदें

Samsung का सबसे पतला फोन Galaxy S25 Edge 5G इस समय Amazon पर 47,649 रुपए की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है। फोन में 200MP कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Titanium फ्रेम जैसी हाई-एंड खूबियां मिलती हैं।

Himani GuptaJul 13, 2026 08:04 pm IST
1/8

Samsung Galaxy S25 Edge 5G at Biggest Discount

Samsung का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का मन है लेकिन महंगी कीमत के चक्कर में इसे नहीं खरीद पा रहे हैं तो अमेजन की यह डील आपके लिए बेस्ट रहेगी। Samsung Galaxy S25 Edge 5G फोन Amazon पर बड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस फोन पर अभी सीधी 45,000 रुपए से भी ज्यादा की छूट मिल रही है। बता दें कि लॉन्च के समय फोन की कीमत 1 लाख से भी ऊपर थी।

2/8

यहां मिल रहा 47,649 रुपए का बड़ा डिस्काउंट

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Edge 5G पर सीधा प्राइस कट दिया जा रहा है। सैमसंग का यह फोन 47,649 रुपए की छूट के बाद 62,350 रुपए में बेचा जा रहा है। बता दें कि फोन को 1,09,999 रुपए में कंपनी ने पेश किया था। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज छूट भी है जिससे आप और बचत कर सकते हैं।

3/8

बैंक छूट से होगी बचत

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Edge खरीदने पर Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 1,870 रुपए तक का कैशबैक Amazon Pay Balance के रूप में मिल सकता है। वहीं, अगर ग्राहक EMI पर फोन खरीदते हैं, तो उन्हें 1,625 रुपए तक की ब्याज बचत (EMI Interest Savings) का लाभ भी मिल सकता है।

4/8

एक्सचेंज डिस्काउंट भी बड़ा

इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 33,300 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज की अंतिम कीमत आपके पुराने फोन की मॉडल, कंडीशन और उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

5/8

Samsung Galaxy S25 Edge का डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Edge कंपनी का अब तक का सबसे पतला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

6/8

मजबूती के लिए फोन के दोनों साइड में Gorilla Glass Ceramic 2

डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 2 दिया गया है, जबकि फोन के बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन का Titanium फ्रेम इसे प्रीमियम लुक देने के साथ मजबूत भी बनाता है और इसकी मोटाई केवल 5.8mm है। इसके अलावा, फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

7/8

प्रोसेसर दमदार

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और Samsung इसमें 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है।

8/8

Samsung Galaxy S25 Edge फोटोग्राफी फोटो के लिए बेस्ट

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम में Galaxy AI के कई फीचर्स जैसे Photo Assist, Audio Eraser, Generative Edit, Nightography, Best Face और ProVisual Engine का सपोर्ट मिलता है, जो फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹47,649 सस्ता हुआ Samsung का 200MP AI कैमरा, 12GB RAM, Titanium बॉडी वाला पेंसिल से भी पतला फोन, यहां से खरीदें