
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो गई है इस सेल में कई सारे फोन्स पर डिस्काउंट मिल रहे हैं। यहां हम आपको Ai+ के 6 स्मार्टफोन पर मिलने वाली खास डील के बारे में बता रहे हैं। इनमें बजट सेगमेंट का Ai+ Pulse 2 सबसे सस्ता फोन होगा, जिसको सेल में 9,799 रुपए में बेचा जा रहा है। ध्यान दें कि बाकी सभी यूजर्स के लिए Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 9 अक्टूबर से हुई है। Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से खरीदारी पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।

2/6Ai+ की सेल डील में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Pulse 2 है। Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान यह फोन 9,799 रुपए में मिल रहा है। फोन में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek T7250 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है।

3/65G फोन खरीदने वालों के लिए Ai+ Nova 2 5G पर भी बड़ी डील है। Flipkart Big Billion Days Sale में इसे 12,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें बैंक ऑफर शामिल नहीं है। Ai+ Nova 2 5G फोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और T8200 प्रोसेसर मिलता है।

4/6Ai+ Nova 2 Neo 5G की सेल कीमत ₹13,999 रखी गई है। Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग मिलती है।

5/6फ्लिपकार्ट सेल में Ai+ Nova 2 Pro 5G फोन 17,999 रुपए में बेचा जा रहा है। यह कीमत बैंक ऑफर्स को शामिल करके बताई गई है। फोन में 6.9 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 48MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी भी दी गई है।

6/6Ai+ Nova 2 Ultra 5G भी फ्लिपकार्ट सेल की बेस्ट डील का हिस्सा है। यह फोन सेल में आपको 20,999 रुपए में बेचा जा रहा है। ध्यान दें कि इस प्राइस में बैंक ऑफर्स को भी शामिल किया गया है। फोन में 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 13MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है।
