Hindi Newsफोटोगैजेट्सदिवाली से पहले ₹2000 का फायदा लेने के लिए किसान जरूर कर लें ये काम, ऐसे करें चेक

दिवाली से पहले ₹2000 का फायदा लेने के लिए किसान जरूर कर लें ये काम, ऐसे करें चेक

PM Kisan की 21वीं किस्त 2,000 रुपये को दिवाली से पहले जारी किए जाने की आशंका है। जानिए कौन इसका फायदा ले सकते हैं, स्टेटस कैसे चेक करें और किन मामलों में पेमेंट पेंडिंग हो सकती है।

Himani GuptaOct 21, 2025 10:51 am IST
1/6

PM Kisan Status Check Online Guide

हर साल भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए मिलते हैं। इसके तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त भेजी जाती है। अब कयास चल रहा है: क्या दिवाली से पहले 21वीं किस्त उनके बैंक खाते में आ जाएगी? अगर हां, तो किन किसानों को यह राशि मिलेगी और किन कारणों से किसानों को फायदा नहीं मिलेगा।

2/6

किन कारणों से पेमेंट पेंडिंग रह सकती है

सरकार ने अभी तक इस किस्त की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। किन किसानों को यह किस्त मिलेगी, किन्हें नहीं मिलेगी, अपना स्टेटस कैसे चेक करें, और किन कारणों से पेमेंट पेंडिंग रह सकती है। यदि आप भी PM Kisan लाभार्थी हैं या किसी किसान परिवार से जुड़े हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

3/6

कुछ किसानों को 2,000 रुपये नहीं मिलेंगे?

केन्द्र सरकार ने साफ किया है कि e-KYC पूरी न होने पर, आधार और बैंक खाते न लिंक होने पर, गलत बैंक विवरण (IFSC, खाता बंद होना, आदि) या किसानों की फार्म रजिस्ट्री या जमीन संबंधी दस्तावेज़ अपडेट न होने पर किस्त नहीं दी जाएगी। अगर e-KYC अधूरा है, तो उस लाभार्थी को पैसा नहीं मिलेगा। अगर बैंक खाते का IFSC गलत है या खाता बंद हो चुका है, तो ट्रांज़ैक्शन फेल हो सकता है। इसी तरह, यदि जमीन की जानकारी या रजिस्ट्रेशन अपडेट नहीं है, तो लाभ रोक दिया जाएगा।

4/6

अपना PM Kisan स्टेटस कैसे चेक करें?

किसानों को यह जानना आवश्यक है कि उनकी किस्त आने वाली है या नहीं। स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है: pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। “Farmers Corner” में जाएं। “Beneficiary Status” लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी जैसे Aadhaar नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपको किस्त मिली है या पेंडिंग है। यदि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में नहीं है, तो आपको नाम जोड़ने या अपनी जानकारी अपडेट करने की जरूरत हो सकती है।

5/6

अभी क्या करें

अगर आप चाहते हैं कि यह किस्त समय पर आपके खाते में आए, तो अभी निम्न काम जरूर करें: e-KYC पूरी करें Aadhaar और OTP वेरिफिकेशन के जरिए ऑनलाइन, या CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं। बैंक खाते और Aadhaar लिंकिंग सुनिश्चित करें। अगर लिंक नहीं है, तुरंत कराएं। IFSC, खाता स्थिति (खुला है या बंद नहीं), बैंक डिटेल्स वेरीफाई करें।

6/6

2000 रुपए के लिए ये काम जरूरी

जमीन/भूमि दस्तावेज अपडेट जांचें और यदि जरूरत हो तो संशोधन कराएं। नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, यह चेक करें। यदि नाम नहीं है, सुधार या जोड़ें। सरकारी पोर्टल और SMS अलर्ट पर नजर रखें, जैसे ही भुगतान होगा आपको सूचना मिलेगी।