SBI ग्राहक फौरन हो जाएं Alert: मोबाइल नंबर अपडेट के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट! मोबाइल नंबर बदलने के नाम पर बढ़ रही धोखाधड़ी। जानें कैसे ठग फंसाते हैं और फ्रॉड से कैसे बचें।

Himani GuptaSep 29, 2025 08:29 pm IST
शुरू से देखें
7/10

2. फर्जी लिंक से बचें और SMS/ईमेल ध्यान से पढ़ें

अगर किसी मैसेज या ईमेल में कोई लिंक आए तो उसे क्लिक न करें। बैंक कभी भी मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लिंक नहीं भेजता। हमेशा बैंक से आने वाले मैसेज को ध्यान से पढ़ें। असली बैंक SMS में हमेशा sender ID स्पष्ट होती है जबकि फ्रॉड वाले मैसेज में स्पेलिंग या नंबर अजीब होते हैं।

8/10

3. संदेहास्पद कॉल पर सतर्क रहें और तुरंत रिपोर्ट करें

अगर कोई खुद को SBI कर्मचारी बताकर OTP या पिन मांग रहा है तो तुरंत कॉल काट दें। असली बैंक अधिकारी ऐसा कभी नहीं करते। अगर आपको कोई फर्जी कॉल या मैसेज मिला है तो तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। साथ ही, अपने नजदीकी बैंक ब्रांच को भी सूचित करें।

9/10

नंबर बदलते समय सिर्फ ब्रांच जाएं

अगर आपको वास्तव में अपना मोबाइल नंबर बदलना है तो सीधा SBI ब्रांच जाएं। ऑनलाइन किसी लिंक या कॉल के जरिए अपडेट न करें।

10/10

अगर शिकार हो जाएं तो क्या करें?

तुरंत बैंक की हेल्पलाइन 18001234 / 18002100 पर कॉल करें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करें। cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराएं। जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, उतनी जल्दी आपके पैसे को रोकने की संभावना बढ़ेगी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सSBI ग्राहक फौरन हो जाएं Alert: मोबाइल नंबर अपडेट के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें