Bharat Gas यूजर्स ध्यान दें! 30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर और सब्सिडी

भारत गैस ग्राहकों के लिए eKYC कराना जरूरी हो गया है। 30 जून 2026 से पहले eKYC पूरा नहीं करने पर LPG सब्सिडी और गैस सेवा में दिक्कत आ सकती है। जानें घर बैठे कैसे करें लिंक।

Himani GuptaMay 26, 2026 03:18 pm IST
1/7

Bharat Gas Users Alert

अगर आप Bharat Gas का LPG कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। Bharat Petroleum की तरफ से ग्राहकों को eKYC पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि गैस कनेक्शन और LPG सब्सिडी बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। कंपनी ने साफ कहा है कि ग्राहकों को 30 जून 2026 से पहले अपना eKYC प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए।

2/7

इसलिए जरूरी है eKYC

आजकल सरकार और तेल कंपनियां डिजिटल वेरिफिकेशन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसी वजह से LPG ग्राहकों के लिए Biometric Authentication आधारित eKYC जरूरी किया जा रहा है। इससे फर्जी कनेक्शन रोकने और सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

3/7

घर बैठे eKYC पूरा करने का आसान तरीका

सबसे अच्छी बात यह है कि अब ग्राहकों को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Bharat Gas यूजर्स HelloBPCL App के जरिए घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में eKYC पूरा कर सकते हैं। अगर समय रहते यह काम पूरा नहीं किया गया, तो गैस सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है।

4/7

HelloBPCL App से eKYC करने का पूरा प्रोसेस

Step 1: अगर आप Bharat Gas ग्राहक हैं, तो आप घर बैठे मोबाइल से आसानी से eKYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ HelloBPCL App और Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें। वहां HelloBPCL सर्च करके ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

5/7

Step 2: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें

ऐप खोलने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। आपके नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें। ध्यान रखें कि वही नंबर इस्तेमाल करें जो आपके Bharat Gas कनेक्शन से जुड़ा हुआ है। लॉगिन करने के बाद ऐप के होमपेज पर LPG Services या Bharat Gas सेक्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

6/7

Step 3: eKYC ऑप्शन चुनें

अब आपको eKYC या Biometric Authentication का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप करें। अब अपना Aadhaar नंबर डालें। इसके बाद आपके Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है। OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें। कुछ मामलों में Fingerprint या Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए आपको नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत सेंटर जाना पड़ सकता है।

7/7

Step 4: Confirmation चेक करें

सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन दबाएं। आपका eKYC प्रोसेस पूरा हो जाएगा। eKYC सफल होने के बाद आपको SMS या App नोटिफिकेशन के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा। इसके बाद आपका Bharat Gas कनेक्शन और LPG सब्सिडी बिना रुकावट जारी रहेगी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सBharat Gas यूजर्स ध्यान दें! 30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर और सब्सिडी