
Aadhaar कार्ड पहचान का जरूरी डॉक्यूमेंट है। बैंकिंग से लेकर सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं से लेकर होटल चेक-इन तक हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है। लेकिन जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे-वैसे इससे जुड़े फ्रॉड और फर्जीवाड़े के मामले भी तेजी से सामने आने लगे हैं। कई बार लोग बिना चेक किए Aadhaar की कॉपी दे देते हैं या फर्जी कार्ड के जरिए ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी कि जो Aadhaar आपके सामने है, वह असली है या नकली।

2/7इसी खतरे को देखते हुए UIDAI ने एक खास सिक्योरिटी फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल से ही Aadhaar कार्ड को स्कैन करके उसकी सच्चाई तुरंत पता कर सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि कुछ ही सेकंड में आपको सही जानकारी दे देता है। अगर आप भी Aadhaar फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो यह नया फीचर आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है।

3/7Aadhaar QR Code Scanner एक डिजिटल फीचर है, जो Aadhaar App में दिया गया है। इसकी मदद से आप Aadhaar कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन करके उसकी जानकारी को तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं। इसमें नाम, जन्मतिथि, फोटो जैसी जरूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से दिखाई जाती है।

4/7Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में UIDAI का ऑफिशियल Aadhaar App डाउनलोड करें। ऐप खोलने के बाद आपको “QR Code Scanner” या “Scan QR” का ऑप्शन मिलेगा।

5/7अब जैसे ही आप स्कैन ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके फोन का कैमरा खुल जाएगा। अब Aadhaar कार्ड के QR कोड को कैमरे के सामने रखें और स्कैन करें।

6/7जैसे ही QR कोड स्कैन होता है, ऐप उसके अंदर मौजूद encrypted डेटा को decode करता है। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी जानकारी दिखाई देती है, जैसे: नाम, फोटो, जन्मतिथि।

7/7अगर QR कोड सही है और डेटा ठीक से दिख रहा है, तो Aadhaar असली है। अगर स्कैन नहीं हो रहा या गलत जानकारी दिख रही है, तो यह फर्जी हो सकता है। इस फीचर की खास बात यह है कि कई बार यह ऑफलाइन भी काम कर सकता है, क्योंकि QR कोड में पहले से ही डेटा सेव होता है।
