अब Aadhaar फ्रॉड का डर होगा खत्म! मोबाइल से 1 मिनट में Lock करें अपना डेटा, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

नए Aadhaar App की मदद से अब आधार को लॉक या अनलॉक करना आसान हो गया है। अगर आप आधार को ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो Fingerprint और Iris की मदद से आप ये आसानी से कर सकते हैं। जानिये कैसे और क्या है इसके फायदे:

Himani GuptaJul 23, 2026 05:34 pm IST
1/6

Here is How to Lock and Unlock Aadhaar

Aadhaar आज भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डॉक्यूमेंट है। बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम लेने और कई दूसरी सेवाओं में आधार का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर किसी के आधार बायोमेट्रिक यानी Fingerprint या Iris का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो परेशानी खड़ी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने नए Aadhaar App में एक ऐसा फीचर दिया है, जिसकी मदद से यूजर अपने आधार के बायोमेट्रिक डेटा को जरूरत पड़ने पर लॉक और इस्तेमाल के समय अनलॉक कर सकते हैं।

2/6

कोई नहीं कर पाएगा आपके Aadhaar का गलत इस्तेमाल

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो अपने आधार की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं। बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, पहचान वेरीफाई या दूसरी सेवाओं में आधार का उपयोग करने वाले यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल को सुरक्षित रखने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बताते चलें कि MeitY के अनुसार, आधार बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक फ़ीचर को काफ़ी अपनाया गया है और 1.91 करोड़ लोग इस्तेमाल कर चुके हैं।

3/6

Aadhaar लॉक करने के ये हैं फायदे

Biometric Lock फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी जानकारी के बिना आपके Fingerprint या Iris का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इससे आधार से जुड़ी धोखाधड़ी का खतरा कम हो सकता है। अगर आधार नंबर किसी के पास पहुंच भी जाए, तब भी लॉक बायोमेट्रिक होने पर उसका इस्तेमाल करना आसान नहीं होगा।

4/6

नए Aadhaar App से Fingerprint और Iris Lock करने का तरीका

Step 1: अपने फोन में नया Aadhaar App खोलें। अपने Aadhaar से लॉग इन करें और पहचान (Authentication) पूरी कर लें।

5/6

Step 2:

होम स्क्रीन पर Biometric Lock या Biometric Settings का ऑप्शन चुनें। यहां Fingerprint & Iris Lock पर टैप करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नियमों को फॉलो करें और अपनी पहचान वेरीफाई करें। Confirm करते ही आपके Aadhaar से जुड़े Fingerprint और Iris लॉक हो जाएंगे।

6/6

जरूरत पड़ने पर ऐसे करें Unlock

अगर किसी सरकारी सेवा, बैंक या दूसरी जगह आधार बायोमेट्रिक की जरूरत हो, तो Aadhaar App खोलें और Unlock Biometrics ऑप्शन चुनें। पहचान वेरीफाई होने के बाद आपका बायोमेट्रिक टेम्पररी रूप से अनलॉक हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद इसे फिर से लॉक करना बेहतर रहता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब Aadhaar फ्रॉड का डर होगा खत्म! मोबाइल से 1 मिनट में Lock करें अपना डेटा, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल