
अगर आपके Aadhaar Card में नाम गलत लिखा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि पेंशन, स्कॉलरशिप, LPG सब्सिडी या बैंक से जुड़े लगभग सब काम में आधार वेरिफिकेशन जरूरी होता है। नाम में छोटी गलती या स्पेलिंग करेक्शन हो तो आप घर बैठे नाम अपडेट कर सकते हैं लेकिन अगर शादी के बाद नाम बदला हो, कानूनी नाम चेंज का मामला हो तो आपको आधार सेंटर जाकर नाम बदलवाना होगा।

2/8Step 1: सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल साइट खोलें। यहां My Aadhaar सेक्शन में जाएं और Update Aadhaar का ऑप्शन चुनें। अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। अब OTP डालकर लॉगिन करें।

3/8अब लॉगइन करने के बाद डेमोग्राफिक डिटेल में नाम का ऑप्शन चुनें। अब अपने Aadhaar में दर्ज गलत नाम की जगह सही नाम दर्ज करें। यह सुविधा खास तौर पर माइनर नाम करेक्शन के लिए है।

4/8अब ऐसा वैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करें जिसमें आपका सही नाम साफ-साफ लिखा हो। फाइल साफ और पढ़ने लायक होनी चाहिए, ताकि उसमें दी गई जानकारी आसानी से चेक किया जा सके। नाम अपडेट कराने के लिए करीब 75 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है। भुगतान UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

5/8Submit करने से पहले नाम की spelling, first name, middle name और surname अच्छी तरह चेक कर लें। एक बार रिक्वेस्ट जमा करने के बाद गलत जानकारी देने पर दोबारा correction की जरूरत पड़ सकती है।

6/8अब सारी जानकारी सही होने के बाद सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको Update Request Number (URN/SRN) मिलेगा। इसे screenshot लेकर या कहीं लिखकर सुरक्षित रख लें।

7/8शादी, कानूनी बदलाव जैसी वजह से नाम बदल गया है। तो सबसे पहले अपने नजदीकी Aadhaar Enrolment/Update Centre का पता लगाएं। Centre पर जाकर Name Update के लिए रिक्वेस्ट करें। वहां आपका नाम और दूसरी जरूरी डिटेल दर्ज की जाएगी। इसके बाद सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट की जांच होगी और जमा कर दी जाएगी और उसके बाद नंबर बदला जाएगा।

8/8आधार नाम बदलने के लिए ऐसा वैध दस्तावेज देना होता है जो आपके सही नाम को साबित करता हो। अगर शादी के बाद नाम बदला है, तो Marriage Certificate चाहिए है। वहीं अगर पूरा नाम या first name कानूनी तौर पर बदला गया है, तो कुछ मामलों में Gazette Notification की जरूरत पड़ सकती है।
