1 जुलाई से बदल रहा Aadhaar से जुड़ा बड़ा रूल, अब इस डिटेल को अपडेट करने हुआ FREE, नहीं खर्च होंगे 75 रुपए

UIDAI ने Aadhaar धारकों को बड़ी राहत दी है। 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीनों तक मोबाइल ऐप के जरिए आधार में Email ID जोड़ना या अपडेट करना बिल्कुल मुफ्त होगा। अभी इसके लिए 75 रुपये चार्ज देना पड़ता है।

Himani GuptaJun 23, 2026 12:57 pm IST
1/7

Aadhaar Rule Change From 1st July:

अगर आपके Aadhaar Card में Email ID जुड़ी नहीं है या पुरानी Email बदलना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी राहत देते हुए Email Update पर लगने वाला चार्ज टेम्पररी खत्म करने का फैसला किया है। अब 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीनों तक आधार में Email ID जोड़ने या अपडेट करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

2/7

नहीं देने होंगे 75 रुपये

अब तक आधार में Email अपडेट कराने के लिए यूजर्स को 75 रुपये का चार्ज देना पड़ता था। लेकिन UIDAI के नए फैसले के बाद यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यह काम मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकेगा, जिससे लोगों को आधार केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत भी कम होगी।

3/7

इस वजह से UIDAI ने लिए ये फैसला

डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए UIDAI चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने आधार से Email ID लिंक करें। इससे OTP आधारित वेरिफिकेशन, ऑनलाइन सेवाओं और आधार से जुड़ी कई सुविधाओं का इस्तेमाल और आसान हो जाएगा।

4/7

कब से मिलेगी Email अपडेट करने की मुफ्त सुविधा

UIDAI के अनुसार यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। यह छूट शुरुआती तौर पर 6 महीने के लिए लागू रहेगी। यानी दिसंबर 2026 तक यूजर्स बिना किसी शुल्क के Email ID अपडेट या जोड़ सकेंगे।

5/7

मोबाइल ऐप के जरिए होगा अपडेट

इस फैसले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आधार में Email अपडेट करने के लिए लोगों को बार-बार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। मोबाइल फोन से ही यूजर्स अपनी Email ID अपडेट करने का प्रोसेस पूरा कर पाएंगे।

6/7

Aadhaar में Email ID होना क्यों जरूरी

आधार से Email लिंक होने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। OTP आधारित वेरिफिकेशन आसान हो जाता है। आधार अपडेट की जानकारी सीधे Email पर मिलती है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन दस्तावेजों तक पहुंच भी आसान हो जाती है। कई बार मोबाइल नंबर बदल जाने पर Email ID एक एक्स्ट्रा सुरक्षा का काम करता है।

7/7

यूजर्स को क्या करना चाहिए

अगर आपके आधार कार्ड में Email ID नहीं जुड़ी है या पुरानी Email अब उपयोग में नहीं है तो 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस सुविधा का फायदा उठाना चाहिए। क्योंकि यह सुविधा सीमित समय के लिए मुफ्त उपलब्ध होगी। ऐसे में 75 रुपये बचाने के साथ-साथ आप अपने आधार रिकॉर्ड को भी अपडेट रख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स1 जुलाई से बदल रहा Aadhaar से जुड़ा बड़ा रूल, अब इस डिटेल को अपडेट करने हुआ FREE, नहीं खर्च होंगे 75 रुपए