1/7डिजिटल इंडिया के इस युग में खतरनाक Scam भी तेजी से फैल रहे हैं। फर्जी DigiLocker ऐप्स अब Google Play Store पर फिर से दिखने लगे हैं, और ये सिर्फ दिखने में ही Official नहीं हैं असल में ये यूजर्स से बैंक डिटेल्स, SMS, OTP और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा कर उनके बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं। ये फर्जी ऐप्स अपनी ब्रांडिंग, लोगो, और Government-जैसी Visuals के जरिये यूजर्स को आसानी से धोखा देते हैं।

जब यूजर इन Apps को डाउनलोड करता है, तो शुरूआत में ही ये Suspicious Permissions मांगते हैं SMS Access, Call Logs, Screen Recording आदि जो कि एक साधारण डॉक्यूमेंट स्टोरिंग ऐप के लिए बिल्कुल भी जरूरी नहीं हैं। धोखेबाज फिर Aadhaar, PAN या फोन नंबर की “Verification” की मांग करते हैं और बाद में ये OTP पढ़ने, Banking pages को fake तरीके से दिखाने, और Account से पैसे Unauthorized तरीके से ट्रांसफर करने जैसे खतरनाक काम करते हैं। कई लोगों ने देखा है कि पैसे उसी दिन या कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट से गायब हो गए। यही वजह है कि अब हर Android यूजर को सतर्क रहने और Official Sources से ही Apps डाउनलोड करने की जरूरत है।

सबसे पहले यही जान लें कि Official DigiLocker Government of India द्वारा जारी और प्रकाशित होता है, और इस वजह से उसकी Developer Details में National e-Governance Division लिखा होता है। अगर App Publisher अलग-सा है या नाम में छोटा-सा फर्क है, तो तुरंत सावधान हो जाएं।

Document App के लिए SMS या Screen Recording Permissions की मांग, अजीब Developer ई-मेल एड्रेस, कम डाउनलोड संख्या के बावजूद Suspicious Reviews आदि। अगर App इन Permissions को मांगता है, तो उसे इंस्टॉल न करें।

अगर आप पहले ही इंस्टॉल कर चुके हैं, तो तुरंत Internet बंद करें और App को अनइंस्टॉल करें। बैंक और UPI Apps चेक करें, Passwords और UPI PIN बदल दें, और अगर Unauthorized ट्रांज़ैक्शन हुआ है तो बैंक को रिपोर्ट करें और Cybercrime Portal पर शिकायत दर्ज करें।

ये फ़ेक DigiLocker Apps Tricks तभी काम करते हैं जब यूजर उन्हें अनजाने में इंस्टॉल कर लेता है। एक सामान्य डॉक्यूमेंट स्टोरिंग App को कभी भी SMS Access, Call Log या Screen Recording Permission की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कोई App ये सब मांगता है, तो समझिए कुछ तो गड़बड़ है। धोखेबाज़ इन Permissions का उपयोग OTP पढ़ने, Screen पर दिखाए गए Banking या UPI लॉगिन Details को रिकॉर्ड करने, और भली-भांति दिखने वाले Fake Banking पेजों से Credentials चुराने के लिए करते हैं। इसलिए Apps इंस्टॉल करने से पहले Permissions पर सख़्ती से ध्यान दें और हमेशा Official Sources का इस्तेमाल करें।

बैंक और Cyber सुरक्षा एक्सपर्ट लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि Fake APK Files और Malware Apps से Financial डेटा चोरी जैसे हाल ही में HDFC Bank ने APK Fraud के बारे में अलर्ट जारी किया है। ऐसे Fraud Apps बाहरी सोर्स से डाउनलोड होने पर या Play Store पर भी कभी-कभी दिखने पर आपकी Banking Credentials, OTP और Sensitive Data चुरा सकते हैं। इसे रोकने के लिए उपयोगकर्ताओं को सिर्फ Official App Store से ही Apps इंस्टॉल करने, SMS और Email Links पर ध्यान देने और Suspicious Sources से बचने की सलाह दी जा रही है।
