₹40,000 से कम में खरीदें ये 5 दमदार Laptops; ASUS, Acer, HP के मॉडल पर मिल रही जबरदस्त वैल्यू

कम बजट में नया Laptop खरीदने का प्लान है तो देख लें ASUS, Acer, HP और Primebook के 5 बेहतरीन Laptops की लिस्ट। ये मॉडल पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास और रोजमर्रा के कामों के लिए शानदार परफॉर्मेंस और जबरदस्त वैल्यू ऑफर करते हैं।

Himani GuptaJun 10, 2026 05:48 pm IST
1/7

Best Budget Laptop Under Rs 40,000:

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 40,000 रुपये से कम है, तो हमने आपके लिए बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट है। ये लैपटॉप ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, वीडियो कॉलिंग, वेब ब्राउजिंग, कंटेंट स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के कई काम आसानी से संभाल सकते हैं। अगर आप भी जल्द नया लैपटॉप खरीदने वाले हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किन फीचर्स पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए और कौन-कौन से मॉडल आपके लिए बेस्ट हैं।

2/7

लैपटॉप खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ कीमत या RAM देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। सबसे पहले अपनी जरूरत को समझें। अगर लैपटॉप का इस्तेमाल पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, इंटरनेट ब्राउजिंग और ऑफिस वर्क के लिए करना है, तो एक अच्छा प्रोसेसर और SSD स्टोरेज वाला मॉडल चुनना बेहतर रहेगा। वहीं अगर आप वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग या गेमिंग करते हैं, तो ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर ग्राफिक्स सपोर्ट की जरूरत होगी। लैपटॉप खरीदते समय प्रोसेसर पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यही उसकी परफॉर्मेंस तय करता है। कम से कम 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज वाला मॉडल चुनने की कोशिश करें। साथ ही लैपटॉप का वजन, बिल्ड क्वालिटी, पोर्ट्स और कंपनी की आफ्टर-सेल्स सर्विस भी चेक कर लें।

3/7

1. Primebook 2 Pro

इस लैपटॉप में MediaTek Helio G99 (MT8781) प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेहतर विजुअल अनुभव के लिए इसमें 14 इंच की Full HD डिस्प्ले मिलती है। इस लैपटॉप को अभी फ्लिपकार्ट से 25,990 रुपए में खरीद सकते हैं। लैपटॉप में Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C और अन्य जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं।

4/7

2. ASUS Chromebook CX1405

यह लैपटॉप उन लोगों के लिए अच्छा माना जा सकता है जो ज्यादातर काम इंटरनेट के जरिए करते हैं। यह ChromeOS पर चलता है और इसमें Intel N50 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में 8GB RAM और 128GB SSD स्टोरेज मिलती है। 14 इंच की Full HD स्क्रीन और लगभग 1.39 किलोग्राम वजन इसे काफी पोर्टेबल बनाते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई और वेब ब्राउजिंग के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसे फ्लिपकार्ट से 21,990 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

5/7

3. Primebook 2 Max

यह लैपटॉप 15.6 इंच के Full HD IPS डिस्प्ले के साथ आता है और वेब ब्राउजिंग के दौरान शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB UFS स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप्स का इस्तेमाल स्मूद रहता है। यह डिवाइस Android 15 आधारित PrimeOS 3.0 पर चलता है, जिसमें Android ऐप्स का पूरा सपोर्ट मिलता है। Primebook 2 Max को 27,990 रुपए में अमेजन से खरीद सकते हैं।

6/7

4. HP 15 (2026)

इस लैपटॉप में AMD Athlon 7120U प्रोसेसर, 8GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन है। इसके अलावा Copilot Key और DDR5 मेमोरी जैसे नए फीचर्स हैं। इसे अमेजन से 39,880 रुपए में खरीद सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

7/7

5. Acer Aspire One A114-45

Acer Aspire One A114-45 में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR4X RAM दी गई है। इसके अलावा 256GB SSD स्टोरेज और Microsoft Office 2024 का सपोर्ट भी मिलता है। करीब 1.3 किलोग्राम वजन होने की वजह से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस फ्लिपकार्ट से 36,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹40,000 से कम में खरीदें ये 5 दमदार Laptops; ASUS, Acer, HP के मॉडल पर मिल रही जबरदस्त वैल्यू