2027 तक Recharge का टेंशन खत्म, 365 दिन चलेंगे ये पांच सस्ते प्लान; खर्च 5 रुपये रोज

साल 2026 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। अगर आप नए साल में रिचार्ज के झंझट से टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो आप 365 दिन चलने वाले रिचार्ज प्लान्स को चुन सकते हैं। यहां हम आपको 3000 रुपये से कम में मिलने वाले एनुअल प्लान्स बता रहे हैं। देखें लिस्ट...

Arpit SoniDec 26, 2025 02:28 pm IST
1/5

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 365 दिन चलने वाला प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2799 रुपये है। यह प्लान आज (26 दिसंबर) से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गया है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 7.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा (यानी कुल 1095GB) और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे।

2/5

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2.5GB डेटा यानी कुल 912GB डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। बता दें कि पहले इस प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता था, लेकिन ऑफर के तहत प्लान में इस समय डेली 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। ऑफर 24 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2026 तक वैलिड रहेगा। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 6.57 रुपये आएगा।

3/5

एयरटेल का 2249 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस और कुल 30GB डेटा मिलता है। प्लान में फ्री हैलोट्यून्स, स्पैम कॉल/एसएमएस अलर्ट और परप्लेक्सिटी प्रो AI सब्सक्रिप्शन मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 6.16 रुपये आएगा।

4/5

एयरटेल का 1849 रुपये का प्लान

यह एयरटेल का कॉल और एसएमएस ओनली प्लान है, इसमें डेटा नहीं मिलता है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में फ्री हैलोट्यून्स, स्पैम कॉल/एसएमएस अलर्ट और परप्लेक्सिटी प्रो AI सब्सक्रिप्शन मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 5.06 रुपये आएगा।

5/5

Vi का 2249 रुपये का प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 3600 एसएमएस और कुल 30GB डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 6.16 रुपये आएगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स2027 तक Recharge का टेंशन खत्म, 365 दिन चलेंगे ये पांच सस्ते प्लान; खर्च 5 रुपये रोज