1/8आज के समय में नकली फोन, क्लोन IMEI, चोरी के मोबाइल और फर्जी डिवाइसों की समस्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यह पता लगाना बहुत जरूरी हो गया है कि आपका फोन असली है या किसी तरह का टैंपरिंग किया हुआ डिवाइस तो नहीं। इसी जरूरत को देखते हुए सरकार ने KYM टूल लॉन्च किया है, जिससे आप सिर्फ IMEI नंबर डालकर मोबाइल की जेन्युइनिटी तुरंत जांच सकते हैं। KYM की मदद से आप जान सकते हैं कि कोई फोन असली है, चोरी का है, ब्लैकलिस्ट है, या उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है। यदि कोई कंपनी या व्यक्ति IMEI छेड़छाड़ करता पाया गया, तो उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है। जुर्माने के तौर पर 50 रुपए लाख तक का दंड लगाया जा सकता है। ये अपराध गैर-जमानती (non-bailable) होंगे, मतलब जमानत मिलना कठिन होगा।

सबसे अच्छी बात, यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। आपको बस KYM <IMEI> टाइप करके 14422 पर SMS भेजना है या Sanchar Saathi पोर्टल (www.sancharsaathi.com ) पर IMEI चेक करना है। फौरन आपको मोबाइल का ब्रांड, मॉडल, कंपनी और जेन्युइन स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी। आइए जानते हैं यह सुविधा कैसे काम करती है और क्यों जरूरी है।

KYM का मतलब है Know Your Mobile। यह DoT द्वारा विकसित एक सरकारी टूल है, जो आपके मोबाइल की पूरी जानकारी IMEI नंबर के आधार पर देता है। क्योंकि नकली फोन, री-लेबल्ड डिवाइस और IMEI क्लोनिंग जैसे फ्रॉड बढ़ रहे हैं, KYM लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह न सिर्फ मोबाइल खरीदते समय बल्कि चोरी या गलती से मिलने वाले फोन की पहचान में भी मदद करता है।

KYM का उपयोग करना बेहद आसान है: तरीका 1: SMS से IMEI चेक फोन का IMEI नंबर डायल करें: *#06# मैसेज में लिखें: KYM <IMEI> भेजें नंबर पर: 14422 जवाब में तुरंत मिलेगी जानकारी: ब्रांड, मॉडल, स्टेटस (Blacklisted/Original/Stolen)

- www.sancharsaathi.com खोलें - Know Your Mobile सेक्शन में जाएं - IMEI डालकर जानकारी प्राप्त करें

- ऐप डाउनलोड करें - IMEI डालें - फोन की जेन्युइन स्थिति देखें

सरकार की इस पहल से: - चोरी के फोन आसानी से पकड़ में आ जाते हैं - नकली IMEI वाले खतरनाक डिवाइस मार्केट में बिक नहीं पाते - साइबर क्राइम और ट्रैकिंग फ्रॉड कम होते हैं - उपभोक्ता को ‘असली फोन’ खरीदने की गारंटी मिलती है इससे डिजिटल इंडिया और मोबाइल सुरक्षा दोनों को मजबूती मिलती है।

IMEI मोबाइल का “आधार नंबर” जैसा है। इससे फोन की लोकेशन ट्रैक होती है, चोरी होने पर फोन ब्लॉक किया जा सकता है, यह फोन की असलियत की पहचान करता है, इसलिए IMEI से छेड़छाड़ या क्लोनिंग करना अपराध है। KYM इसी IMEI के आधार पर फोन की पूरी पहचान सामने लाता है।
