LPG सिलेंडर घर आते ही न बताएं OTP! पहले चेक करें ये 5 बातें, नहीं तो बाद में पड़ सकता पछताना

LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय सील, वजन, गैस लीकेज, OTP (DAC) और कैश मेमो जैसी जरूरी चीजों को चेक करना बहुत जरूरी है। जरूर जान लें गैस सिलेंडर लेते समय किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Himani GuptaJul 20, 2026 09:40 am IST
1/7

5 Important Things to Check Before LPG Cylinder Delivery:

भारत में करोड़ों लोग हर महीने LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग सिलेंडर की डिलीवरी होने पर सिर्फ OTP (DAC) बताकर सिलेंडर ले लेते हैं और बाकी जरूरी बातों पर ध्यान नहीं देते। लेकिन छोटी-सी लापरवाही आगे चलकर गैस लीकेज, कम गैस मिलने, गलत पेमेंट या दूसरी परेशानियों की वजह बन सकती है। आइए जानते हैं कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप परेशानी से बच सकते हैं।

2/7

1. सबसे पहले सिलेंडर की सील चेक करें

डिलीवरी बॉय से सिलेंडर लेने से पहले उसकी सेफ्टी सील को ध्यान से देखें। सील पूरी तरह सही होनी चाहिए और पहले से टूटी या छेड़छाड़ की हुई नहीं होनी चाहिए। अगर सील टूटी हुई मिले या उसमें कोई गड़बड़ी दिखे तो उस सिलेंडर को लेने से मना करें और तुरंत गैस एजेंसी को जानकारी दें।

3/7

2. सिलेंडर का वजन जरूर चेक करें

डिलीवरी के समय सिलेंडर का वजन चेक करना भी बहुत जरूरी है। गैस एजेंसी के पास पोर्टेबल वेट मशीन होती है। ग्राहक चाहें तो उसी समय सिलेंडर का वजन तौलने के लिए कह सकते हैं। अगर वजन तय लिमिट से कम निकलता है, तो तुरंत दूसरा सिलेंडर मांगें।

4/7

3. गैस लीकेज को चेक करना न भूलें

सिलेंडर लेने के बाद रेगुलेटर लगाने से पहले यह चेक कर लें कि कहीं गैस की गंध तो नहीं आ रही। अगर गैस की तेज गंध महसूस हो या वाल्व में कोई समस्या दिखे तो उस सिलेंडर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। तुरंत डिलीवरी बॉय को बताएं और गैस एजेंसी में शिकायत करें।

5/7

4. कैश मेमो के अनुसार ही करें पेमेंट

अगर आपने ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया है और कैश दे रहे हैं, तो हमेशा कैश मेमो या बिल में लिखी गई राशि के अनुसार ही भुगतान करें। किसी भी अतिरिक्त चार्ज की मांग की जाए तो उसका कारण जरूर पूछें। भुगतान के बाद बिल संभालकर रखें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

6/7

5. सिलेंडर मिलने के बाद ही OTP (DAC) शेयर करें

आजकल गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए DAC (Delivery Authentication Code) या OTP भेजा जाता है। कई बार कुछ लोग सिलेंडर पहुंचने से पहले ही OTP मांग लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। OTP तभी शेयर करें जब सिलेंडर आपके घर पहुंच जाए और आप उसकी जांच कर लें। इससे फर्जी डिलीवरी और धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

7/7

पासबुक में रिफिल एंट्री भी जरूर अपडेट कराएं

अगर आपके कनेक्शन में DGCC या LPG पासबुक का इस्तेमाल होता है, तो सिलेंडर मिलने के बाद उसमें रिफिल की एंट्री जरूर अपडेट कराएं। इससे आपके गैस सिलेंडर की डिलीवरी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में यह काम आता है। अगर सिलेंडर में लीकेज, कम वजन, टूटी सील या गलत बिल जैसी कोई समस्या मिलती है, तो उसी समय डिलीवरी बॉय को इसकी जानकारी दें। जरूरत पड़ने पर अपनी गैस एजेंसी के कस्टमर केयर या संबंधित तेल कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। समस्या वाले सिलेंडर का इस्तेमाल करने से बचें।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सLPG सिलेंडर घर आते ही न बताएं OTP! पहले चेक करें ये 5 बातें, नहीं तो बाद में पड़ सकता पछताना