
कुछ दिनों से Aadhaar कार्ड को लेकर बड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सरकार जल्द ही Aadhaar कार्ड का नया डिजाइन लॉन्च करने वाली है, जिसमें सिर्फ फोटो और QR कोड होगा और बाकी जानकारी हटा दी जाएगी। इसी बीच अब UIDAI और सरकार की तरफ से इस मामले पर साफ जवाब सामने आया है। सरकार ने इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि Aadhaar कार्ड के नए डिजाइन को लेकर क्या सच है और क्या सिर्फ अफवाह।

2/6Aadhaar कार्ड को पूरी तरह नया लुक दिया जाएगा इस पर UIDAI ने अब बताया है कि ऐसा कोई बड़ा बदलाव फिलहाल लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, Aadhaar कार्ड का मौजूदा सिस्टम और डिजाइन अभी भी वैध है और इसे बदलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

3/6Aadhaar कार्ड में दिया गया QR कोड एक सिक्योर फीचर है, जिससे आपकी जानकारी को तुरंत और सुरक्षित तरीके से वेरिफाई किया जा सकता है। यह कोड स्कैन करने पर आपकी पहचान से जुड़ी जानकारी सामने आ जाती है, जिससे फर्जीवाड़े की संभावना कम होती है। इसी वजह से सरकार QR कोड को और मजबूत बनाने पर काम कर रही है, ताकि Aadhaar और सुरक्षित बन सके।

4/6इस खबर के बाद कई लोग यह सोच रहे हैं कि क्या उन्हें नया Aadhaar कार्ड बनवाना पड़ेगा। जवाब है:- नहीं, क्योंकि अभी ऐसा कोई नियम नहीं आया है, जिसके तहत आपको नया कार्ड बनवाना जरूरी हो। आपका मौजूदा Aadhaar कार्ड पूरी तरह वैध है और आप उसे पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

5/6कई लोगों को यह समझ नहीं है कि Aadhaar कार्ड एक ही तरह का नहीं होता। UIDAI पहले से ही कई फॉर्मेट देता है: Aadhaar Letter (पेपर वाला कार्ड), PVC Aadhaar Card (प्लास्टिक कार्ड), e-Aadhaar (PDF फॉर्म), mAadhaar (मोबाइल ऐप में डिजिटल Aadhaar)।

6/6UIDAI ने हाल ही में साफ किया है कि Aadhaar कार्ड पहचान के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है, लेकिन इसे Date of Birth (जन्म तिथि) का वैध प्रूफ नहीं माना जाता। Aadhaar कार्ड अपने आप में DOB का पक्का सबूत नहीं है। उम्र या जन्म तिथि प्रूफ के तौर पर आपको अलग Birth Certificate या 10वीं की मार्कशीट दिखानी पड़ सकती है।
