गिर गए MacBook Neo के दाम, बजट में आई कीमत, एक्सचेंज में ₹42600 का एक्स्ट्रा OFF

MacBook Neo Gets Price Cut in india: Apple ने हाल ही में भारत में अपने iPads और MacBooks की कीमतें बढ़ा दी हैं। लेकिन आपके लिए खुशखबरी है। ऐप्पल का सबसे सस्ता मैकबुक अब और सस्ता हो गया है। ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं डील पर...

Arpit SoniJul 08, 2026 07:35 pm IST
1/6

ऐप्पल ने बढ़ाई थी कीमत

बता दें कि, भारत में लॉन्च के समय, मैकबुक नियो की कीमत बेस 256GB मॉडल के लिए कीमत 69,900 रुपये और 512GB मॉडल के लिए 79,900 रुपये थी। इसे चार कलर ऑप्शन - ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर में लॉन्च किया गया था। लेकिन ऐप्पल ने हाल ही में भारत में अपने कई MacBooks और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसका असर MacBook Neo पर भी पड़ा। इसकी कीमत लॉन्च प्राइस 69,900 रुपये से बढ़ाकर 79,900 रुपये कर दी गई थी। हालांकि, अब यह फिर से सस्ता मिल रहा है।

2/6

एक्सचेंज में ₹42,600 रुपये का एक्स्ट्रा OFF

Flipkart पर, मैकबुक नियो का 256GB मॉडल पुरानी कीमत यानी 69,900 रुपये और 512GB मॉडल 79,900 रुपये में लिस्टेड है। ऐप्पल इंडिया वेबसाइट पर 256GB मॉडल 79,900 रुपये और 512GB मॉडल 89,900 रुपये की नई कीमतों के साथ लिस्टेड हैं। यानी फ्लिपकार्ट पर मैकबुक सीधे 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट 42,600 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है।

3/6

8GB रैम और तेज प्रोसेसर

ऐप्पल का नया मैकबुक नियो, आईफोन 16 प्रो मॉडल में मिलने वाले A18 प्रो चिप पर चलता है और कंपनी का दावा है यह चिप, इंटेल कोर अल्ट्रा 5 चिप वाले विंडोज पीसी की तुलना में रेगुलर कामों में 50 प्रतिशत तक तेज है, जबकि कुछ AI कामों के लिए तीन गुना तक तेज परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप 8GB की यूनिफाइड मेमोरी और 256GB या 512GB एसएसडी स्टोरेज से लैस है। कंपनी का कहना है कि इसमें इन-बिल्ट एंटीवायरस मिलता है।

4/6

डिस्प्ले भी जबर्दस्त

मैकबुक नियो में 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली 13-इंच (2408×1506 पिक्सेल) लिक्विड रेटिना आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी पिक्सेल डेंसिटी 219 पीपीआई है। इसमें ऐप्पल का मैजिक कीबोर्ड है और 512GB मॉडल टच आईडी को भी सपोर्ट करता है। हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक एयर की तरह, यह ऐप्पल के लेटेस्ट macOS Tahoe पर चलता है। इसमें 1080p फेसटाइम एचडी वेबकैम है और इसमें वॉयस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोफोन मोड के साथ डुअल माइक ऐरे है। इसमें डोल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।

5/6

कनेक्टिविटी के लिए ढेर सारे पोर्ट

ऐप्पल का कहना है कि मैकबुक नियो वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 6 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, और इसमें एक USB 3.0 Type-C पोर्ट (4K रिजॉल्यूशन पर एक एक्सटर्नल डिस्प्ले के लिए नेटिव DisplayPort 1.4 के साथ) और एक USB 2.0 Type-C पोर्ट है - ये दोनों पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। एक हेडफोन जैक भी है, जो लेफ्ट किनारे पर है।

6/6

लंबी चलने वाली बैटरी भी

मैकबुक नियो में 36.5Wh की बैटरी है जिसे 20W USB Type-C एडॉप्टर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है, जो डिवाइस के साथ 1.5m USB Type-C चार्जिंग केबल के साथ आता है। ऐप्पल का कहना है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग या 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकता है। सिर्फ 1.23 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप का साइज 297.5×206.4×12.7 एमएम है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सगिर गए MacBook Neo के दाम, बजट में आई कीमत, एक्सचेंज में ₹42600 का एक्स्ट्रा OFF