
भारत में लॉन्च के समय फोन के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये थी। सेल में यह फोन 40,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा यानी पूरे 39,000 रुपये कम में। फोन में 6.67-इंच का 1.5K (1260x2800 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पैक करता है। इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सेल के तीन कैमरे हैं। सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी को 54 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा, यह 15W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

2/7अमेजन ने टीज किया है कि सेल में सैमसंग का यह टैबलेट 36,249 रुपये कीमत में मिलेगा। टैब में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 10 इंच का बड़ा डिस्प्ले है और ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे फीचर्स भी हैं। यह टैब IP42 रेटिंग के साथ आता है। इसके पास स्टायलस भी मिलता है। AI को एक्टिवेट करने के लिए इसमें डेडिकेटेड बटन दी गई है। टैब में 8000mAh बैटरी दी गई है।

3/7सेल में 14,999 रुपये एमआरपी वाला JBL का यह हेडफोन 6,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें दमदार नॉइज कैंसिलेशन मिलता है। इसमें स्पैटियल साउंड एक्सपीरियंस भी मिलता है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 65 घंटे तक गाने सुना सकता है। 5 मिनट की चार्जिंग में यह 4 घंटे तक का प्लेटाइम देता है। इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है।

4/7अमेजन सेल में 27,999 रुपये एमआरपी वाला यह फोन 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.74 इंच का डिस्प्ले है। यह फोन डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। इसमें AI इरेज, AI फोटो एन्हांस, AI डॉक्यूमेंट मोड जैसे फीचर्स हैं। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 6000mAh बैटरी भी है।

5/7अमेजन ने टीज किया है कि सेल में फोन 49,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि सटीक कीमत सामने नहीं आई है लेकिन यह हिंट जरूर मिल गया है कि सेल में फोन 50 हजार से कम कीमत में मिलेगा। बता दें कि, भारत में लॉन्च के समय, वनप्लस 13 की कीमत बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये थी। यानी फोन अपनी ओरिजनल लॉन्च प्राइस से लगभग 20,000 रुपये या उससे भी कम कीमत में मिल सकता है।

6/7सेल में फोन 34,999 रुपये में मिलेगा। इस कीमत में बैंक ऑफर भी शामिल है। भारत में Redmi Turbo 5 के बेस वेरिएंट (8GB+256GB) की कीमत 37,999 से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट (12GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 40,999 रुपये है।

7/7अमेजन ने टीज किया है कि सेल में यह फोन अपनी सबसे कम कीमत में मिलेगा। सेल में फोन 8X,XXX रुपये में मिलेगा। हालांकि सटीक कीमत सामने नहीं आई है लेकिन यह हिंट जरूर मिल गया है कि फोन सेल में 90 हजार से कम कीमत में मिलेगा। बता दें कि भारत में लॉन्च के समय सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के बेस 256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये थी। यानी फोन अपनी ओरिजनल प्राइस से लगभग 40,000 रुपये या इससे भी कम कीमत में मिल सकता है।
