₹15,000 से कम में खरीदें 5 गदर साउंड और HD डिस्प्ले वाले 43 इंच Smart TV, घर बनेगा थिएटर; देखें टॉप Deals

अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जरूर देख लें ये लिस्ट। अमेजन और फ्लिपकार्ट से 15000 रुपए से कम में खरीदें ये 5 शानदार स्मार्ट टीवी। देखें किस पर कितने की छूट और कौनसा रहेगा बेस्ट:

Himani GuptaFeb 02, 2026 05:30 pm IST
1/6

Best Smart TV Under Rs 15000

अगर आप लंबे समय से बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। अब 43 इंच के फुल HD स्मार्ट टीवी 15,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध हैं, जो घर पर सिनेमा हॉल जैसा अनुभव देने का दावा करते हैं। इन टीवी में सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं, बल्कि दमदार साउंड, स्मार्ट फीचर्स और लोकप्रिय OTT ऐप्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। खास बात यह है कि सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और कैशबैक के चलते कीमत और भी कम हो रही है। अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो ये टॉप-5 डील्स आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं।

2/6

1. VW 43 इंच Linux Frameless Full HD Smart TV

अमेजन पर VW का 43 इंच फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी 55% डिस्काउंट के बाद ₹13,499 की कीमत पर उपलब्ध है। SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,250 तक की अतिरिक्त बैंक छूट भी मिल रही है। यह टीवी फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे तस्वीरें शार्प और क्लियर दिखती हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ब्लू-रे प्लेयर सपोर्ट और ऑप्टिकल आउटपुट दिया गया है। मीराकास्ट फीचर की मदद से मोबाइल स्क्रीन को सीधे टीवी पर कास्ट किया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में प्राइम वीडियो, यूट्यूब और ZEE5 जैसे पॉपुलर ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।

3/6

2. Foxsky 43 इंच Full HD Smart LED TV

फ्लिपकार्ट पर Foxsky का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी 69% की छूट के बाद सिर्फ ₹12,499 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी ₹41,499 बताई गई है। सेल के दौरान मिलने वाले कैशबैक ऑफर्स से कीमत और भी कम हो सकती है। यह टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और 30W का दमदार साउंड आउटपुट देता है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ZEE5, SonyLIV, JioCinema, Hotstar, YouTube और Hungama जैसे कई OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी का फुल एचडी रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

4/6

3. Thomson FA Series 43 inch Full HD LED

फ्लिपकार्ट पर Thomson का 43 इंच फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी ₹15,999 के स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर 10% तक की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। यह टीवी 20W डुअल स्पीकर्स के साथ आता है और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई-कंफर्ट मोड दिया गया है, साथ ही 5 साउंड मोड और 7 पिक्चर मोड भी मौजूद हैं। स्क्रीन कास्टिंग फीचर के जरिए मोबाइल कंटेंट को टीवी पर आसानी से देखा जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है।

5/6

4. Kodak QLED SE 43 inch Smart TV

अमेजन पर Kodak का 43 इंच स्मार्ट टीवी ₹14,999 में खरीदा जा सकता है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। टीवी में 30W पावरफुल डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो बेहतर साउंड क्वालिटी देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और एक हेडफोन जैक मौजूद है।

6/6

5. Limeberry 43 Inches Full HD Smart Android LED TV

Limeberry का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी ₹14,999 की कीमत पर उपलब्ध है। कैशबैक ऑफर्स के साथ इसे और सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह टीवी नेटफ्लिक्स समेत कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट के साथ आता है, जिससे आप इसे आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं। साउंड के लिए इसमें 36W का दमदार स्पीकर दिया गया है, जो घर पर थिएटर जैसा अनुभव देता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹15,000 से कम में खरीदें 5 गदर साउंड और HD डिस्प्ले वाले 43 इंच Smart TV, घर बनेगा थिएटर; देखें टॉप Deals