Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹2000 पाने के लिए घर बैठे तुरंत करें Aadhaar से जुड़ा ये 5 मिनट का काम, वरना अटक जाएंगे पैसे

₹2000 पाने के लिए घर बैठे तुरंत करें Aadhaar से जुड़ा ये 5 मिनट का काम, वरना अटक जाएंगे पैसे

पीएम किसान योजना की 21वीं किश्त के 2000 रुपए पाने के लिए जरूर कर लें अपने पीएम किसान को Aadhaar से लिंक कर लें। अगर e-KYC, आधार लिंकिंग या बैंक डिटेल अपडेट नहीं की, तो यह किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। जानें पीएम किसान की किश्त का स्टेटस चेक करने का आसान तरीका।

Himani GuptaFri, 7 Nov 2025 10:17 AM
1/6

Link Aadhaar With PM-Kisan

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में अब कुछ ही दिनों में आना शुरू हो जाएगी। लेकिन अगर e-KYC, आधार लिंकिंग या बैंक डिटेल अपडेट नहीं की, तो यह किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। जल्द pmkisan.gov.in पर नाम चेक करें और अपडेट पूरा करें e-KYC अधूरी, गलत रिकॉर्ड या मिसमैच से नाम हट जाता है। फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें, केवल आधिकारिक साइट इस्तेमाल करें। लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर रखें ताकि कोई अवसर हाथ से न निकले।

2/6

PM-Kisan के लिए e-KYC क्यों जरूरी है?

e-KYC का मतलब है Electronic Know Your Customer, यानी सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा असली किसान के खाते में ही जाए। पिछले कुछ समय में कई मामलों में यह पाया गया कि PM Kisan योजना का पैसा गलत खातों में चला गया या फर्जी किसानों ने इसका लाभ उठा लिया। इसी वजह से केंद्र सरकार ने e-KYC और आधार लिंकिंग को जरूरी कर दिया है ताकि सभी रिकॉर्ड एकसमान रहें और पैसा सिर्फ असली किसानों को मिले।

3/6

PM Kisan e-KYC कैसे करें

Step 1: OTP आधारित e-KYC: सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन मिलेगा। वहां “e-KYC” का ऑप्शन चुनें। अब अपना Aadhaar नंबर डालें और “Search” बटन पर क्लिक करें।

4/6

Step 2:

आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालते ही स्क्रीन पर “KYC Successful” लिखा आ जाएगा। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो OTP नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में आपको बायोमेट्रिक KYC करानी होगी।

5/6

Face Authentication e-KYC (मोबाइल ऐप से)

अगर वेबसाइट से दिक्कत आ रही है, तो आप मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC पूरी कर सकते हैं। सबसे पहले PMKISAN GOI App को Google Play Store से डाउनलोड करें। ऐप खोलें और “Face Authentication e-KYC” ऑप्शन चुनें। अब अपना Aadhaar नंबर डालें और OTP वेरीफाई करें। मोबाइल कैमरे से अपना फेस स्कैन करें। सफल होने पर स्क्रीन पर “KYC Successful” मैसेज दिखेगा। यह तरीका खासकर उन किसानों के लिए आसान है, जिनका मोबाइल आधार से जुड़ा नहीं है।

6/6

ऑफलाइन e-KYC कैसे करें?

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। वहां ऑपरेटर आपके फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेगा और आपकी KYC पूरी कर देगा। आपको बस साथ में ले जाना होगा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर।