
अब UPI से पेमेंट करना और भी आसान हो गया है। UPI Tap & Pay फीचर लॉन्च हो गया है, जिसकी मदद से कई जगहों पर पेमेंट करने के लिए अब QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर सिर्फ अपने फोन को पेमेंट मशीन या NFC वाले टैग के पास टैप करके पेमेंट शुरू कर सकता है। जानिए कैसे काम करेगा या और आपको क्या करना होगा?

2/8जब किसी दुकान के पेमेंट डिवाइस, NFC टैग या UPI-सपोर्टेड साउंडबॉक्स में NFC सुविधा होती है, तो फोन उसे टैप करके पहचान सकता है। Google Pay के मुताबिक Tap & Pay का इस्तेमाल NFC टैग, NFC वाले QR स्टिकर और NFC सपोर्ट करने वाले Smart Soundbox जैसे मर्चेंट डिवाइस के साथ किया जा सकता है। यानी QR कोड यहां जरूरी नहीं है। यानी पेमेंट रिसीवर की पहचान NFC के जरिए होती है।

3/8मान लीजिए आप किसी दुकान पर ₹300 का सामान खरीदते हैं। सामान्य QR पेमेंट में आप कैमरा खोलकर QR स्कैन करते, दुकानदार का नाम देखते और फिर पेमेंट करते हैं। Tap & Pay में तरीका थोड़ा अलग है। सबसे पहले UPI ऐप खोलकर Tap & Pay ऑप्शन चुनना होता है। इसके बाद पेमेंट की रकम दर्ज की जाती है। फिर फोन को दुकानदार के NFC वाले डिवाइस के पास टैप करना होता है।

4/8UPI Tap & Pay में UPI Lite इस्तेमाल करने वालों के लिए छोटा पेमेंट और आसान हो सकता है। Google Pay के मुताबिक अगर UPI Lite में बैलेंस है तो 500 रुपए तक के पेमेंट में UPI Lite अपने आप इस्तेमाल हो सकता है और UPI PIN की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि इसके लिए UPI Lite पहले से एक्टिव होना चाहिए और उसमें बैलेंस भी होना चाहिए।

5/8इसका जवाब है नहीं। इसके लिए फोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी है। Google Pay के अनुसार UPI Tap & Pay इस्तेमाल करने के लिए NFC वाला Android फोन चाहिए। अगर आपके फोन में NFC हार्डवेयर नहीं है तो आप QR स्कैन करके सामान्य UPI पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन Tap & Pay का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

6/8दोनों में पैसा UPI के जरिए ही जाता है, लेकिन पेमेंट शुरू करने का तरीका अलग है। QR Payment करने के लिए: फोन का कैमरा खोलें → अब QR स्कैन करें → पेमेंट की जानकारी देखें → पेमेंट करें। वहीं Tap & Pay से पेमेंट करते समय UPI में Tap & Pay चुनें → रकम डालें → फोन को NFC डिवाइस पर टैप करें → पेमेंट पूरा करें।

7/8Step 1: UPI Tap and Pay से पेमेंट करने के लिए सबसे पहले फोन में NFC ऑन करना होगा। इसके बाद अगर दुकान की पेमेंट मशीन या NFC टैग पर Tap & Pay की सुविधा है, तो फोन को उसके पास टैप करें। इसके बाद UPI ऐप में पेमेंट की रकम चेक करें और जिस बैंक अकाउंट से पैसे भेजने हैं उसे चुनें।

8/8जरूरत पड़ने पर UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें। कुछ ही सेकंड में पेमेंट पूरा हो जाएगा। यानी इसमें QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं, इसके बाद बस फोन को NFC वाली मशीन या टैग पर टैप करें और पेमेंट करें।
