1/8आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह इसकी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपके आधार में नाम की छोटी-सी गलती है, तो यह आपकी किस्त रोक सकती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है आप घर बैठे ही ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से नाम को आसानी से सुधार सकते हैं। इससे न केवल PM-Kisan का पैसा समय पर मिलेगा, बल्कि भविष्य की सरकारी योजनाओं का भी लाभ बिना रुकावट के मिलेगा।

Step 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Update Aadhaar Online” विकल्प चुनें। इसके बाद “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।

अब अपना Aadhaar नंबर और OTP दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन के बाद आपको कई विकल्प दिखेंगे यहां से “Name” चुनें। अब नया नाम सही स्पेलिंग के साथ दर्ज करें और आवश्यक ID Proof डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

इसके बाद ₹50 का छोटा शुल्क देना होगा। भुगतान पूरा होने के बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

सरकार के अनुसार, आधार कार्ड पर दर्ज नाम और बैंक खाते या राजस्व रिकॉर्ड में लिखा नाम अगर मेल नहीं खाता, तो इससे फर्जीवाड़े और गलत लाभ लेने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अब PM-Kisan जैसी सरकारी योजनाओं का पैसा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका नाम हर रिकॉर्ड में एक जैसा है। अगर आपके Aadhaar में कोई गलती है, तो उसे घर बैठे ही आसानी से सुधारा जा सकता है।

आधार में नाम सुधार के लिए UIDAI ने कुछ वैध दस्तावेज तय किए हैं। इनमें शामिल हैं: पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो ID, बैंक पासबुक या स्टेटमेंट, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड इनमें से कोई भी वैध दस्तावेज आप अपलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि फोटो और नाम दोनों साफ-साफ दिखाई दें।

UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि आप एक साल में केवल दो बार ही नाम अपडेट कर सकते हैं। साथ ही, नया नाम पहले दर्ज नाम से बहुत अलग नहीं होना चाहिए। अगर आप शादी या किसी अन्य विशेष कारण से नाम बदलना चाहते हैं, तो आपको संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होगा।

अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या ऑनलाइन तरीका मुश्किल लग रहा है, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी नाम अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या CSC (Common Service Center) पर जाएं। वहां आपको Aadhaar Update/Correction Form भरना होगा। ₹50 का शुल्क भरने के बाद आपको एक Receipt और URN नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट की स्थिति बाद में ट्रैक कर सकते हैं।
