खो गया या नहीं मिल रहा Blue Aadhaar? घर बैठे मोबाइल से करें Download, वरना नहीं हो पाएगा बच्चे का स्कूल में एडमिशन

अगर बच्चे का Blue Aadhaar खो गया है या नहीं मिल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से डुप्लीकेट Baal Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं, यहां जानिए इसके आसान तरीके।

Himani GuptaJul 14, 2026 02:50 pm IST
1/7

How to Get Duplicate Baal Aadhaar Online:

Baal Aadhaar भी उतना ही जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जितना बड़ों का आधार कार्ड। स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर कई दूसरी सेवाओं के लिए बच्चे का आधार मांगा जाता है। ऐसे में अगर Blue Aadhaar कहीं गुम हो जाए, चोरी हो जाए या जरूरत के समय मिल ही न रहा हो, तो माता-पिता की परेशानी बढ़ जाती है। अगर आपके पास बच्चे का आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी (EID) या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, तो कुछ आसान स्टेप्स में डुप्लीकेट Baal Aadhaar डाउनलोड किया जा सकता है।

2/7

क्या होता है Blue Aadhaar?

Blue Aadhaar जिसे Baal Aadhaar भी कहा जाता है, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला आधार कार्ड है। इस आधार कार्ड में बच्चे के फिंगरप्रिंट और आईरिस का बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाता, क्योंकि छोटी उम्र में बच्चों के बायोमेट्रिक में बदलाव होता रहता है। बच्चे के 5 साल पूरे होने पर पहला बायोमेट्रिक अपडेट और 15 साल की उम्र में दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है।

3/7

इन कामों में पड़ती है Blue Aadhaar की सबसे ज्यादा जरूरत

Blue Aadhaar कई जरूरी कामों के लिए अहम दस्तावेज बन चुका है। स्कूल में एडमिशन के दौरान अधिकतर स्कूल बच्चे का आधार मांगते हैं। इसके अलावा सरकारी Scholarship, सुकन्या समृद्धि योजना, बैंक अकाउंट खुलवाने, पासपोर्ट बनवाने, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में अगर जरूरत के समय बच्चे का आधार नहीं मिल रहा हो, तो उसे ऑनलाइन डाउनलोड करके तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

4/7

तरीका नंबर 1: UIDAI वेबसाइट से डाउनलोड करें

अगर बच्चे का Blue Aadhaar खो गया है या नहीं मिल रहा है, तो सबसे आसान तरीका UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से e-Aadhaar डाउनलोड करना है। इसके लिए सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाएं और Download Aadhaar ऑप्शन चुनें। इसके बाद बच्चे का Aadhaar Number, Enrollment ID (EID) या Virtual ID (VID) दर्ज करें। स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही Aadhaar की PDF डाउनलोड हो जाएगी। यह e-Aadhaar पूरी तरह वैध होता है और इसे प्रिंट निकालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

5/7

तरीका नंबर 2: mAadhaar App से ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप में लॉग इन करके बच्चे का Aadhaar प्रोफाइल जोड़ें। OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप आधार की डिजिटल कॉपी अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे कहीं भी दिखाया या डाउनलोड किया जा सकता है। इससे बार-बार प्रिंटेड कॉपी साथ रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

6/7

डाउनलोड की गई Aadhaar PDF का पासवर्ड होता है यह

UIDAI से डाउनलोड किया गया e-Aadhaar पासवर्ड से सुरक्षित होता है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति इसे बिना अनुमति के न खोल सके। इसका पासवर्ड बनाना भी बेहद आसान है। पासवर्ड में नाम के पहले चार अंग्रेजी अक्षर (Capital Letters में) और जन्म का वर्ष (YYYY) जोड़ना होता है। उदाहरण के लिए, अगर बच्चे का नाम Rohan है और जन्म वर्ष 2022 है, तो PDF का पासवर्ड ROHA2022 होगा।

7/7

अगर Aadhaar Number याद नहीं है तो करें ये काम

अगर आपको बच्चे का Aadhaar Number या Enrollment ID याद नहीं है, तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। UIDAI की वेबसाइट पर Retrieve Lost UID/EID नाम का विकल्प मिलता है। यहां बच्चे का नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करके OTP वेरिफाई करना होता है। इसके बाद Aadhaar Number या Enrollment ID आपके मोबाइल पर भेज दी जाती है। इसके जरिए आप आसानी से e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सखो गया या नहीं मिल रहा Blue Aadhaar? घर बैठे मोबाइल से करें Download, वरना नहीं हो पाएगा बच्चे का स्कूल में एडमिशन