Annapurna Bhandar Yojana के 3000 रुपए अटक गए हैं? इन हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत, जल्द आने लगेंगे पैसे

अगर आपने Annapurna Bhandar Yojana के लिए अप्लाई किया हिया और आपका स्टेटस चेक नहीं हो रहा या 3000 रुपए की किस्त नहीं मिली है, तो जानें आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी, स्टेटस चेक करने का तरीका और शिकायत दर्ज करने का पूरा प्रोसेस।

Himani GuptaJul 16, 2026 03:18 pm IST
1/6

Annapurna Bhandar Yojana Helpline Number:

Annapurna Bhandar Yojana के लिए अप्लाई किया है और आपका एप्लीकेशन स्टेटस नहीं दिख रहा और 3000 रुपए की मासिक किस्त बैंक खाते में नहीं आई है या ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करने में परेशानी हो रही है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। हाल के दिनों में इस योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर, स्टेटस चेक लिंक और लॉगिन पोर्टल को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम देखा गया है। इसी को देखते हुए सरकार ने लाभार्थियों के लिए आधिकारिक सहायता के कई माध्यम उपलब्ध कराए हैं।

2/6

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको आवेदन, स्टेटस या पेमेंट से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इन नंबर पर कॉल सहायता ले सकते हैं: Social Welfare Helpline: 1800-345-5505, Helpline: 1800-345-5555, CM Connect: 1971 या 1800-3456-851, WhatsApp Support: 82820 82820 नंबर है। इसके साथ ही ईमेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी जा सकती है। सरकार ने लाभार्थियों को केवल आधिकारिक संपर्क माध्यमों का ही उपयोग करने की सलाह दी है।

3/6

Annapurna Bhandar Yojana का आवेदन पेमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें?

आधिकारिक स्टेटस पोर्टल खोलें। Track Applicant Status ऑप्शन चुनें। आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई देगी। अगर आवेदन स्वीकृत हो चुका है, तो DBT के जरिए पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। बैंक SMS भी चेक करें।

4/6

BDO, SDO और Duare Sarkar कैंप से भी मिलेगी मदद

अगर ऑनलाइन समस्या हल नहीं होती, तो अपने नजदीकी BDO (Block Development Office), SDO कार्यालय, पंचायत कार्यालय या Duare Sarkar Camp में जाकर भी आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है। सत्यापन से जुड़े कई मामलों का समाधान वहीं किया जा सकता है।

5/6

आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान

Annapurna Bhandar Yojana के लिए अप्लाई करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेजों के अनुसार भरें। एप्लीकेशन में नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करते समय किसी भी तरह की गलती न करें। यह भी कन्फर्म करें कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक हो और मोबाइल नंबर एक्टिव हो, क्योंकि वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी अपडेट इसी के जरिए मिल सकते हैं। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार दोबारा जांच लें।

6/6

स्टेटस चेक नहीं हो रहा तो क्या करें

अगर Annapurna Bhandar Yojana का ऑनलाइन स्टेटस चेक नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने सही Application Number, आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज किया है। कई बार सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक होने या से भी पोर्टल ठीक से काम नहीं करता, इसलिए कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। अगर इसके बाद भी स्टेटस दिखाई नहीं देता या आवेदन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिलती, तो सरकार द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सAnnapurna Bhandar Yojana के 3000 रुपए अटक गए हैं? इन हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत, जल्द आने लगेंगे पैसे