
LPG गैस कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आपके गैस कनेक्शन में पुराना या गलत मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस सिलेंडर बुकिंग से लेकर OTP, सब्सिडी अपडेट और डिलीवरी मैसेज तक कई जरूरी सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर नंबर बंद हो चुका है या आपने नया नंबर ले लिया है और अभी तक LPG अकाउंट में अपडेट नहीं किया, तो आपकी बुकिंग नहीं होगी आपको DAC कोड नहीं आएगा जिसके बिना डिलीवरी नहीं होगी।

2/8अच्छी बात यह है कि अब मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती। चाहे आप इंडेन गैस इस्तेमाल करते हों, भारत गैस या HP गैस, सभी कंपनियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से नंबर अपडेट करने की सुविधा देती हैं। कुछ मिनटों में आप घर बैठे नया मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं। अगर ऑनलाइन तरीका समझ नहीं आता तो गैस एजेंसी जाकर भी यह काम आसानी से कराया जा सकता है। जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और जरूरी बातें।

3/8कई बार लोग मोबाइल नंबर बदल लेते हैं लेकिन गैस कनेक्शन में पुराना नंबर ही चलता रहता है। इसकी वजह से गैस बुकिंग से जुड़े मैसेज नहीं मिलते और कई बार OTP भी पुराने नंबर पर चला जाता है। ऐसे में ऑनलाइन सेवाएं इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। आजकल LPG कंपनियां हर अपडेट SMS और मोबाइल अलर्ट के जरिए भेजती हैं। गैस सिलेंडर बुक होने से लेकर डिलीवरी तक की जानकारी मोबाइल पर आती रहती है। अगर सही नंबर लिंक नहीं होगा तो जरूरी अपडेट मिस हो सकते हैं।

4/8Step 1: अगर आपके पास इंटरनेट और स्मार्टफोन है, तो सबसे आसान तरीका ऑनलाइन नंबर अपडेट करना है। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले Indane, Bharat या HP गैस की वेबसाइट खोलें। वेबसाइट खुलने के बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG ID या कंज्यूमर नंबर की जरूरत पड़ सकती है।

5/8अगर आपने पहले कभी अकाउंट नहीं बनाया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद Profile सेक्शन में जाकर Update Mobile Number या Change Registered Number का ऑप्शन मिलेगा। यहां नया मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। OTP सही डालते ही आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा।

6/8IndianOil ONE App, Hello BPCL App, HP Pay App डाउनलोड करने के बाद Login करें। फिर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन चुनें। नया नंबर डालने के बाद OTP वेरीफाई करें। इसके बाद नंबर बदल जाएगा।

7/8एजेंसी में जाकर आपको एक छोटा फॉर्म भरना पड़ता है। वहां आपसे Consumer Number, आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र मांगा जा सकता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद गैस एजेंसी आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट कर देती है। कुछ जगहों पर यह काम तुरंत हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

8/8मोबाइल नंबर अपडेट करते समय कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले वही नंबर डालें जो आपके पास एक्टिव हो। क्योंकि उसी नंबर पर OTP आएगा। अगर गलत नंबर डाल दिया तो गैस बुकिंग और OTP से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। नंबर अपडेट होने के बाद एक बार टेस्ट करके जरूर देखें कि SMS और बुकिंग अलर्ट आ रहे हैं या नहीं। कई लोग नंबर बदलने के बाद पुराना नंबर बंद कर देते हैं।
