
आज फोन यूज करना जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी हो रहा है। फ्रॉडस्टर लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब उन्हें आपके OTP या बैंक डिटेल्स की भी जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक कॉल या एक छोटा सा कोड डायल करवाकर वे आपका फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।

2/8ज्यादातर लोग इसे मामूली कॉल समझ नजरअंदाज कर देते हैं या सामने वाले की बातों में आकर बताए गए कोड डायल कर देते हैं। लेकिन यही छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है। आपको पता भी नहीं चलता और आपके फोन पर आने वाले कॉल, मैसेज और OTP किसी और के पास पहुंचने लगते हैं। इस तरह के मामलों में लोग तब चौंकते हैं जब उनके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस नए तरीके को समझें और समय रहते सावधान हो जाएं।

3/8इस फ्रॉड में आपको एक कॉल आता है, जिसमें सामने वाला खुद को डिलीवरी बॉय, कस्टमर केयर या बैंक अधिकारी बताता है। वह आपको कहता है कि आपका पार्सल अटका है या SIM/नेटवर्क में कोई दिक्कत है और इसे ठीक करने के लिए आपको एक कोड डायल करना होगा। जैसे ही आप वो कोड (जैसे *21#, *401# आदि) डायल करते हैं, आपके फोन की कॉल फॉरवर्ड सेटिंग चालू हो जाती है और आपके सभी कॉल और OTP उस ठग के नंबर पर जाने लगते हैं।

4/8जब कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है, तो असली खेल शुरू होता है। आपके फोन पर आने वाले बैंक OTP ठग के पास पहुंच जाते हैं, बैंक वेरिफिकेशन कॉल भी उसी को जाती है, WhatsApp और अन्य अकाउंट्स भी एक्सेस हो सकते हैं। इस तरह ठग बिना आपको पता चले आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है।

5/8इस स्कैम में कोई लिंक क्लिक नहीं करना पड़ता, कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता, कई बार OTP भी आपको खुद नहीं देना पड़ता। यानी सब कुछ चुपचाप बैकग्राउंड में हो जाता है और आपको तब तक पता नहीं चलता जब तक पैसा गायब न हो जाए।

6/8आप खुद भी बहुत आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग चालू है या नहीं। इसके लिए फोन की Call Settings में जाएं, Call Forwarding ऑप्शन देखें, अगर कोई नंबर सेट दिखे तो तुरंत हटाएं या फिर आप सीधे एक कोड डायल करके भी चेक कर सकते हैं।

7/8अगर आपको शक है कि आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो गई है, तो तुरंत यह कोड डायल करें: ##002# यह कोड आपके फोन की सभी call forwarding सेटिंग्स को बंद कर देता है।

8/8खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखें: किसी अनजान कॉल पर कोई भी कोड डायल न करें, डिलीवरी या बैंक के नाम पर आने वाले कॉल्स पर तुरंत भरोसा न करें, OTP, PIN या कोई भी जानकारी शेयर न करें, अगर कुछ संदिग्ध लगे तो तुरंत कॉल काट दें। अगर आपके साथ फ्रॉड हो जाता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
