
आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने के लिए ही नहीं यूज होता है। ऐसे में अगर आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो यह सिर्फ डिवाइस खोना नहीं है बल्कि आपके पैसे, पहचान पर बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि तुरंत क्या कदम उठाए जाएं ताकि UPI, Aadhaar, PAN और बैंक अकाउंट की सुरक्षा बनी रहे और किसी भी फ्रॉड की आशंका से बचा जा सके।

2/8फोन खोने या चोरी होने के शुरुआती 24 से 48 घंटे के दौरान ही कार्रवाई करने से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। सबसे जरूरी है फोन पर मौजूद बैंक ऐप, UPI, Aadhaar-linked सेवाएं, PAN/ई-मेल लॉगिन को सुरक्षित करना। फोन खोते ही ये 6 काम करने से आप बच जाएंगे बड़ी मुसीबत से:

3/8अगर आपका फोन Android है तो तुरंत अपने Google Account को लॉग-आउट या लॉक करें। Apple फोन (iPhone) के लिए Find My iPhone से डिवाइस को लॉक या वाइप करें। यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी आपका Gmail, फोटो या अन्य सेवाओं का एक्सेस नहीं पाए।

4/8दूसरे डिवाइस (जैसे टैब या कंप्यूटर) से UPI ऐप में लॉग इन करें। UPI/Wallet डिवाइस लिंकिंग को तुरंत अनलिंक करें। अगर संभव हो तो UPI PIN को बदल दें।

5/8हर मोबाइल फोन का एक यूनिक IMEI नंबर होता है। इसे तुरंत ब्लॉक कराना आपके फोन को नेटवर्क से ब्लॉक कर सकता है। अपने सर्विस प्रोवाइडर (Jio, Airtel, Vi आदि) को कॉल करके IMEI ब्लॉक करवाएं। IMEI नंबर आपके फोन के बॉक्स या बिल में दर्ज होगा।

6/8फोन खोते ही अपने सिम कार्ड को बंद कराना बहुत जरूरी है क्योंकि सिम के जरिये OTP, कॉल और मेसेज के जरिये फ्रॉड हो सकता है। अपने सर्विस प्रोवाइडर से तुरंत Sim Deactivation के लिए संपर्क करें। इससे UPI/Bank ओटीपी भी सुरक्षित रहेंगे।

7/8अगर आपका Aadhaar फोन नंबर या ई-मेल के साथ लिंक है, तो Aadhaar पोर्टल https://uidai.gov.in पर लॉग इन करें और डिवाइस को अनलिंक करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपके Aadhaar से जुड़े किसी भी दस्तावेज की कापी कहीं सेव या शेयर तो नहीं है।

8/8अगर आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है, तो सबसे पहले अपने मुख्य बैंक को जानकारी देना बहुत जरूरी है। आजकल मोबाइल बैंकिंग, UPI और SMS अलर्ट सब कुछ फोन से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर फोन गलत हाथों में चला गया तो कोई भी आपके बैंक अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है।
