Airtel के करोड़ों ग्राहकों की मौज, ₹11 रोज में 365 दिन चलने वाला प्लान लाई कंपनी, खत्म नहीं होगा डेटा

वैसे तो Airtel के पास अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स हैं, लेकिन अब कंपनी ने अपना सबसे महंगा प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान 365 दिन तक टेंशन फ्री रखेगा और इसका खर्च लगभग 11 रुपये रोज है। इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा, चलिए जानते हैं...

Arpit SoniFeb 26, 2026 04:40 pm IST
1/5

Airtel का 4099 रुपये का प्लान

यह एयरटेल का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 4099 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 11 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड 4G+5G डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ध्यान रहे कि डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति STD एमएसएम की दर से चार्ज देना होगा। प्लान में ग्राहकों को प्लान में Unlimited 4G+5G डेटा और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट ही मिलते हैं।

2/5

Airtel का 3999 रुपये का प्लान

यह एयरटेल का दूसरा सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 3999 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च भी 11 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ध्यान रहे कि डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति STD एमएसएम की दर से चार्ज देना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में Unlimited 5G डेटा के अलावा, 1 साल के लिए JioHotstar (Mobile), 12 महीनों के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, स्पैम फाइटिंग नेटवर्क और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट शामिल हैं।

3/5

Vi का 4999 रुपये का प्लान

यह वोडाफोन आइडिया का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 4999 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च भी 13.69 रुपये के आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। ध्यान रहे कि डेली 100 एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति STD एमएसएम की दर से चार्ज देना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में Unlimited 5G डेटा के अलावा, Vi Movies & TV App का फ्री एक्सेस, 1 साल के लिए Prime Lite सब्सक्रिप्शन, हाफ डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट शामिल हैं।

4/5

Jio का 3999 रुपये का प्लान

यह जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 3999 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 11 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में Unlimited 5G डेटा के अलावा, 3 महीनों के लिए JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन, 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन, JioAICloud (फ्री 50GB स्टोरेज) और FanCode सब्सक्रिप्शन और जियो टीवी जैसे बेनिफिट शामिल हैं।

5/5

BSNL का 2799 रुपये का प्लान

यह बीएसएनएल का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 2799 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 7.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सAirtel के करोड़ों ग्राहकों की मौज, ₹11 रोज में 365 दिन चलने वाला प्लान लाई कंपनी, खत्म नहीं होगा डेटा