जीभर के चलाओ इंटरनेट, खत्म नहीं होगा डेटा, 365 दिनों तक मिलेगी सुविधा

अब कितना भी इंटरनेट चलाओ, डेटा खत्म नहीं होगा। Airtel अपने ग्राहकों के लिए 'Fully Unlimited' प्रीपेड प्लान्स लेकर आया है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल्स, बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड (4G+5G) डेटा मिलता है। लिस्ट में 28 दिन से लेकर 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स शामिल हैं। देखें लिस्ट

Arpit SoniApr 05, 2026 06:09 pm IST
1/5

एयरटेल का 399 रुपये का फुल अनलिमिटेड प्लान

399 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसीडी कॉल्स, बिना किसी डेली लिमिट के पूरी तरह से अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, और डेली 100 एसएमएस शामिल हैं। प्लान में 28 दिनों के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 12 महीनों के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, एयरटेल की स्पैम प्रोटेक्शन सर्विस और फ्री हैलोट्यून्स का एक्सेस मिलता है।

2/5

एयरटेल का 449 रुपये का फुल अनलिमिटेड प्लान

449 रुपये में का यह प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 4G+5G डेटा, और डेली 100 एसएमएस शामिल हैं। प्लान में 28 दिनों के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, छह महीनों के लिए ऐप्पल म्यूजिक का एक्सेस, गूगल वन क्लाउड स्टोरेज (30GB), 28 दिनों के लिए एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (जिसमें 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है), 12 महीनों के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, एयरटेल की स्पैम प्रोटेक्शन सर्विस और फ्री हैलोट्यून्स का एक्सेस मिलता है।

3/5

एयरटेल का 1099 रुपये का फुल अनलिमिटेड प्लान

जो यूजर्स ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं, उनके लिए 1,099 रुपये का पैक 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G+5G डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल हैं। प्लान में फ्री हैलोट्यून्स का एक्सेस मिलता है।

4/5

एयरटेल का 4099 रुपये का फुल अनलिमिटेड प्लान

अगर आप सालभर रिजार्ज के झंझट से टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो एयरटेल का 4,099 रुपये आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसीडी कॉल, बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G+5G डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में फ्री हैलोट्यून्स भी शामिल है, जिसमें यूजर्स हर 30 दिन में बिना किसी चार्ज के एक ट्यून सेट कर सकते हैं।

5/5

किन सर्किल्स में उपलब्ध हैं ये प्लान्स

ये प्लान अभी कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध हैं, जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पूर्व और पश्चिम), मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और कोलकाता शामिल हैं। आप एयरटेल थैक्स ऐप के जरिए चेक कर सकते हैं कि ये प्लान्स आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं। Unlimited 4G+5G डेटा का इस्तेमाल सभी हैंडसेट पर बिना किसी डेली डेटा लिमिट के किया जा सकता है। हालांकि, 30 दिनों के अंदर 300GB से ज्यादा इस्तेमाल को कमर्शियल इस्तेमाल माना जा सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सजीभर के चलाओ इंटरनेट, खत्म नहीं होगा डेटा, 365 दिनों तक मिलेगी सुविधा