1/7एयरटेल अपने यूजर्स को एक से बढ़ कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो मे बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स की भी कमी नहीं है। कंपनी कई सारे पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है, लेकिन यहां हम आपको एयरटेल के दो ऐसे पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको तीन ऐड-ऑन सिम फ्री मिलेंगे। इन प्लान में कंपनी 240जीबी तक डेटा के साथ कई पॉप्युलर ओटीटी ऐप का ऐक्सेस भी दे रही है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

कंपनी का यह पोस्टपेड प्लान एक रेग्युलर और तीन फ्री ऐड ऑन सिम के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 190जीबी डेटा दे रही है।

प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम और एक साल के लिए जियो हॉटस्टार मिलेगा। प्लान ऐपल म्यूजिक भी ऑफर करता है।

यह प्लान 100जीबी गूगल वन स्टोरेज के साथ आता है। इसमें कंपनी Perplexity Pro AI भी ऑफर कर रही है। प्लान Airtel Xstream Play Premium भी ऑफर करता है।

कंपनी का यह पोस्टपेड प्लान एक रेग्युलर और तीन फ्री ऐड ऑन सिम के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 240जीबी डेटा दे रही है।

प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम और एक साल के लिए जियो हॉटस्टार मिलेगा। साथ ही इसमें कंपनी नेटफ्लिक्स बेसिक, ऐपल म्यूजिक और ऐपल टीवी+ भी दे रही है।

यह प्लान 100जीबी गूगल वन स्टोरेज के साथ आता है। इसमें कंपनी Perplexity Pro AI भी ऑफर कर रही है। प्लान Airtel Xstream Play Premium भी ऑफर करता है।
