Hindi Newsफोटोगैजेट्सAirtel ने बंद किया 189 रुपये वाला प्लान, अब ₹250 से कम में लें Unlimited डेटा-कॉल्स का मजा, देखें List

Airtel ने बंद किया 189 रुपये वाला प्लान, अब ₹250 से कम में लें Unlimited डेटा-कॉल्स का मजा, देखें List

Airtel ने 200 रुपए से कम के प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है, जिससे अब यूजर्स को थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा। अब 250 रुपए से कम में Airtel यूजर्स Unlimited कॉल्स, डेटा और SMS का आनंद ले सकते हैं। जानिए कौन से प्लान्स अब उपलब्ध हैं।

Himani GuptaNov 11, 2025 07:45 pm IST
1/7

Airtel Discontinue Rs 189 Plan

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने चुपचाप अपने सबसे सस्ते 189 रुपए वाले कॉलिंग प्लान को बंद कर दिया है। अब Airtel की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर यह प्लान दिखाई नहीं दे रहा है। इस प्लान में केवल अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती थी, लेकिन कोई डेटा बेनिफिट शामिल नहीं था। यह पैक उन यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था जो सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता रिचार्ज करवाते थे।

2/7

अब 250 रुपए से कम में मिलेंगे ये Airtel के अनलिमिटेड प्लान्स

इस फैसले के बाद Airtel का सबसे सस्ता अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला पैक अब 199 रुपए और 219 रुपए से शुरू होता है। यानी अब यूजर्स को कम से कम 10 रुपए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा ताकि उन्हें कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे फायदे मिल सकें।

3/7

Airtel के 219 रुपए वाले प्लान की डिटेल्स

Airtel का 219 रुपए वाला प्लान अब कंपनी का सबसे सस्ता अनलिमिटेड रिचार्ज है। इस प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है चाहे लोकल कॉल हो या STD। साथ ही, 100 SMS प्रतिदिन भेजने का फायदा भी शामिल है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। साथ ही इसमें Airtel Thanks बेनिफिट्स जैसे Apollo 24|7 Circle, Wynk Music, और Free Hellotunes का एक्सेस भी मिलता है।

4/7

Airtel का 199 रुपए वाला प्लान

Airtel का 199 रुपए वाला प्लान अब कंपनी का बेस अनलिमिटेड रिचार्ज पैक बन चुका है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो रोजाना कॉलिंग और थोड़ा-बहुत डेटा इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है चाहे लोकल कॉल हो या STD। साथ ही, आपको 100 SMS रोज भेजने की सुविधा दी जाती है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। इसके साथ Airtel Thanks बेनिफिट्स जैसे Free Hello Tunes, Wynk Music और Apollo 24|7 Circle का एक्सेस भी शामिल है।

5/7

189 रुपए वाला प्लान क्यों हुआ बंद?

पहले Airtel का 189 रुपए प्लान उन यूजर्स के बीच बेहद पॉपुलर था जो कम पैसे में अनलिमिटेड कॉलिंग और बेसिक डेटा चाहते थे। इस प्लान में 2GB डेटा, 100 SMS रोज, और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता था। लेकिन अब यह पैक Airtel की वेबसाइट और ऐप से पूरी तरह हटा दिया गया है।

6/7

Airtel 299 रुपए वाला प्लान

Airtel का 299 रुपए वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इसमें हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, यानी कुल 28GB डेटा का फायदा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है, जिससे बेसिक ब्राउज़िंग या चैटिंग की जा सकती है। कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। प्लान में Apollo 24|7 Circle का फ्री एक्सेस शामिल है जो हेल्थ से जुड़ी सर्विसेज़ के लिए काम आता है।

7/7

Jio का का 200 रुपए से कम का Plan

वहीं जियो अभी भी 198 रुपए वाला प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में रोज़ाना 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है यानी प्लान में टोटल 28GB डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इसमें भी Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस मुफ्त मिलता है।