Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹200 से कम की कीमत में आने वाले सबसे शानदार प्लान, कुछ में 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री

₹200 से कम की कीमत में आने वाले सबसे शानदार प्लान, कुछ में 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री

यहां हम आपको एयरटेल के कुछ बेहद किफायती डेटा पैक्स के बारे में बता रहे हैं। इन डेटा पैक की कीमत 200 रुपये से कम है। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जो डेटा के साथ कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी देते हैं। 

Kumar Prashant SinghNov 02, 2025 02:59 pm IST
1/7

200 रुपये से कम की कीमत में आने वाले सबसे शानदार प्लान, डेटा खत्म होने की दूर हुई टेंशन

रेग्युलर प्लान में मिलने वाला डेटा अगर आपको कम पड़ जाता है, तो आपके लिए डेटा पैक्स बेस्ट हैं। यहां हम आपको एयरटेल के कुछ बेहद किफायती डेटा पैक्स के बारे में बता रहे हैं। इन डेटा पैक की कीमत 200 रुपये से कम है। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जो डेटा के साथ कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी देते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

एयरटेल का 22 रुपये वाला प्लान

यह डेटा पैक एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 1जीबी डेटा मिलेगा।

3/7

एयरटेल का 33 रुपये वाला प्लान

इस डेटा पैक की वैलिडिटी एक दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा।

4/7

एयरटेल का 49 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह डेटा पैक 20जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है। इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है।

5/7

एयरटेल का 100 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 6जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।

6/7

एयरटेल का 161 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 30 दिन तक चलता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 12जीबी डेटा ऑफर कर रही है।

7/7

एयरटेल का 195 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 12जीबी डेटा मिलेगा। प्लान जियो हॉटस्टार समेत 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।