Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे 365 दिन बाद कराना होगा मोबाइल रिचार्ज, साल भर जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो भी फ्री

पूरे 365 दिन बाद कराना होगा मोबाइल रिचार्ज, साल भर जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो भी फ्री

एयरटेल अपने ऐनुअल प्लान में एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस दे रहा है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को ऐनुअल प्लान में अमेजन प्राइम लाइट का ऐक्सेस मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

Kumar Prashant SinghDec 22, 2025 02:59 pm IST
1/7

पूरे 365 दिन बाद कराना होगा मोबाइल रिचार्ज, साल भर जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो भी फ्री

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स को एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर कर रहे हैं। वहीं, अगर आप एक प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको लंबे समय के लिए ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिले, तो भी इन कंपनियों के पास कुछ तगडे़ ऑप्शन मौजूद हैं। हम बात कर रहे हैं एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के ऐनुअल प्लान्स की। एयरटेल अपने ऐनुअल प्लान में एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस दे रहा है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को ऐनुअल प्लान में अमेजन प्राइम लाइट का ऐक्सेस मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

वोडाफोन-आइडिया का 3799 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा भी दे रही है।

3/7

फ्री कॉलिंग और ओटीटी

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का फ्री ऐक्सेस दे रही है।

4/7

रात में अनलिमिटेड डेटा

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। साथ ही इसमें आपको हर महीने 2जीबी बैकअप डेटा मिलेगा। (Photo: Freepik)

5/7

एयरटेल का 3999 रुपये वाला प्लान

कंपनी इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में हर दिन 2.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

6/7

एक साल जियो हॉटस्टार फ्री

जियो का यह प्लान एक साल के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल का फ्री ऐक्सेस देता है। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है।

7/7

दोनों कंपनियां दे रही हैं अनलिमिटेड 5G डेटा

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही हैं।