महंगे हो सकते हैं Recharge! टेंशन फ्री रहना है तो करें ये रिचार्ज, नहीं पड़ेगा महंगाई का असर

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि अब टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में भी बढ़ोतरी कर सकती हैं। इससे पहले रिचार्ज प्लान्स भी महंगे हो जाएं, तुरंत 365 दिन चलने वाले रिचार्ज करके निश्चिंत हो जाइए। यहां देखें सालभर चलने वाले धांसू प्लान्स...

Arpit SoniMay 15, 2026 03:38 pm IST
1/5

मोबाइल रिचार्ज की कीमतें क्यों बढ़ सकती हैं?

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, किसी टावर को चलाने के लिए, बिजली और ईंधन पर लगभग 40% ऑपरेटिंग खर्च आता है। इस नई स्थिति का मतलब यह हो सकता है कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए मोबाइल टावर चलाने की लागत बढ़ जाएगी, क्योंकि इन टावरों में इस्तेमाल होने वाला डीजल अब महंगा हो गया है। बड़े पैमाने पर काम करने वाली टेलीकॉम कंपनियों को इस कीमत पर, हर साल सिर्फ डीजल के लिए ही सैकड़ों करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। 5G टावर, जिन्हें चलाने के लिए ज्यादा ऊर्जा और डीजल की जरूरत होती है, उन्हें मैनेज करना भी टेलीकॉम कंपनियों के लिए ज्यादा महंगा हो जाएगा। ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों की वजह से टेलीकॉम कंपनियों को अपने बिजनेस के दूसरे हिस्सों में भी बढ़ते खर्च का सामना करना पड़ेगा। टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही भारतीय बाजार के लिए टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही थीं। लगता है कि अब कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

2/5

Airtel का 365 दिन वैलिडिटी और डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान

एयरटेल के पास 3599 रुपये का प्लान है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान्स में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

3/5

Jio का 365 दिन वैलिडिटी और डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान

जियो के पास 3599 रुपये का प्लान है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान्स में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

4/5

Vi का 365 दिन वैलिडिटी और डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान

वीआई के पास 3499 रुपये का प्लान है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान्स में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

5/5

BSNL का 365 दिन वैलिडिटी और डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान

बीएसएनएल के पास 2399 रुपये का प्लान है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्समहंगे हो सकते हैं Recharge! टेंशन फ्री रहना है तो करें ये रिचार्ज, नहीं पड़ेगा महंगाई का असर