बढ़ रहे हैं AC Outdoor Unit Blast के मामले! ये 5 छोटी गलतियां पड़ सकती भारी, 90% लोग आज भी हैं खतरे से अनजान

गर्मियों में AC Outdoor Unit के ओवरहीट होने और ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं। थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ आपके AC को सुरक्षित रखेगी, बल्कि आपके घर और परिवार को भी बड़े हादसे से बचा सकती है।

Himani GuptaMay 24, 2026 05:27 pm IST
1/7

How to Keep AC outdoor Unit Safe From Blast

देशभर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और लोग राहत पाने के लिए घंटों तक AC चला रहे हैं। लेकिन इसी बीच AC Outdoor Unit Blast और आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। कई ऐसी खबरें सामने आई हैं, जहां AC का Outdoor Unit अचानक फट गया या उसमें आग लग गई। ऐसे हादसे न सिर्फ महंगे AC को खराब कर देते हैं, बल्कि घर और परिवार की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।

2/7

इन छोटी वजहों से ब्लास्ट होते हैं AC

AC का Outdoor Unit लगातार गर्म हवा बाहर निकालता है। अगर उसे सही हवा न मिले, सफाई न हो या मशीन लंबे समय तक ओवरलोड पर चले, तो उसका तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। यही ओवरहीटिंग आगे चलकर शॉर्ट सर्किट, स्पार्क या ब्लास्ट जैसी घटनाओं की वजह बनती है। यहां हम आपको बता रहे हैं AC Outdoor Unit को सुरक्षित रखने के 6 आसान तरीके जिससे आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे:

3/7

1. Outdoor Unit के आसपास खुली जगह जरूर रखें

बहुत से लोग AC का Outdoor Unit ऐसी जगह लगा देते हैं जहां हवा आने-जाने की पर्याप्त जगह नहीं होती। कई बार यूनिट के आसपास सामान रख दिया जाता है या उसे दीवार के बिल्कुल पास फिट कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती और मशीन जल्दी गर्म होने लगती है। यही ओवरहीटिंग आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है। इसलिए Outdoor Unit के चारों तरफ थोड़ी खुली जगह जरूर रखें। इससे हवा का फ्लो सही रहेगा और ब्लास्ट के चांस खत्म।

4/7

2. समय-समय पर करें Outdoor Unit की सफाई

Outdoor Unit खुले में लगा होता है, इसलिए उस पर धूल, मिट्टी और पत्तियां जमा होना आम बात है। अगर लंबे समय तक सफाई न हो, तो कॉइल और फैन पर गंदगी जम जाती है। इस वजह से मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और उसका तापमान बढ़ सकता है। हल्के ब्रश या एयर ब्लोअर की मदद से धूल साफ की जा सकती है। अगर ज्यादा गंदगी हो, तो प्रोफेशनल सर्विस कराना बेहतर रहता है।

5/7

3. AC को लगातार घंटों तक बिना रुके न चलाएं

गर्मी ज्यादा होने पर लोग AC को कई-कई घंटों तक लगातार चलाते रहते हैं। इससे Outdoor Unit पर लगातार दबाव बना रहता है। अगर मशीन को लंबे समय तक आराम न मिले, तो उसका तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए बीच-बीच में AC को कुछ मिनटों के लिए बंद करना अच्छा माना जाता है। इससे मशीन ठंडी हो जाती है और ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है।

6/7

4. खराब वायरिंग को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

AC Blast और आग लगने के कई मामलों के पीछे खराब वायरिंग सबसे बड़ी वजह होती है। पुराने तार, ढीले कनेक्शन या सस्ती लोकल वायर इस्तेमाल करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। अगर AC चलाते समय जलने की बदबू आए, स्पार्क दिखे या बार-बार बिजली ट्रिप हो, तो तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाना चाहिए। सही क्वालिटी की वायरिंग और अलग MCB का इस्तेमाल सुरक्षा के लिहाज से जरूरी माना जाता है।

7/7

5. Outdoor Unit को तेज धूप से बचाएं

अगर AC का Outdoor Unit पूरे दिन सीधे धूप में रहता है, तो उसका तापमान और तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में यूनिट को ऐसी जगह लगाना बेहतर होता है जहां हल्की छांव हो। हालांकि पूरी तरह बंद जगह में यूनिट नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि वहां हवा का फ्लो रुक सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सबढ़ रहे हैं AC Outdoor Unit Blast के मामले! ये 5 छोटी गलतियां पड़ सकती भारी, 90% लोग आज भी हैं खतरे से अनजान